रांची के एसएसपी ने 5 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, बाबूराम भगत हिंदपीढ़ी, खुशबू वर्मा बुंडू की महिला थाना प्रभारी बनीं

ranchi police transfer posting
रांची में पुलिसकर्मियों का तबादला हुआ है. रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने 5 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया है. बाबूराम भगत को हिंदपीढ़ी थाना का प्रभारी बना दिया गया है.
Transfer Posting: झारखंड की राजधानी रांची में पुलिसकर्मियों का तबादला हुआ है. रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने 5 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया है. बाबूराम भगत को हिंदपीढ़ी थाना का प्रभारी बना दिया गया है. वहीं, खुशबू वर्मा को महिला थाना बुंडू का प्रभारी बनाया गया है. एसएसपी कार्यालय ने इसका आदेश जारी कर दिया है.
Table of Contents
रांची में 5 पुलिस पदाधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग
एसएसपी रांची के कार्यालय ने जिन पुलिस पदाधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग की है, उन्हें तत्काल योगदान देकर इसकी सूचना देने के लिए कहा है. जिन पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है, उनमें पुलिस निरीक्षक, अवर निरीक्षक और महिला अवर निरीक्षक शामिल हैं. इनके नाम मनोज कुमार-2, बाबूराम भगत, खुशबू वर्मा, गौतम कुमार और रंजीत कुमार महतो हैं.
Read Also : Transfer-Posting: झारखंड के 2703 सब इंस्पेक्टर का तबादला, जानें क्या है इलेक्शन कनेक्शन
महिला अवर निरीक्षक समेत 5 पुलिसवालों का हुआ तबादला
ट्रांसफर किए गए झारखंड पुलिस के पदाधिकारियों में दो पुलिस निरीक्षक, एक महिला अवर निरीक्षक और दो अवर निरीक्षक हैं. इनमें से चार लोग वर्तमान में पुलिस केंद्र रांची में पदस्थापित थे. एक अवर निरीक्षक गौतम कुमार चान्हो थाना में पदस्थापित थे.
खुशबू वर्मा बनीं महिला थाना बुंडू की थाना प्रभारी
पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार-2 को सुखदेवनगर का थाना प्रभारी बनाया गया है. पुलिस केंद्र रांची में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक बाबूराम भगत को हिंदपीढ़ी का थाना प्रभारी बनाया गया है. पुलिस केंद्र रांची में तैनात महिला अवर निरीक्षक खुशबू वर्मा को महिला थाना बुंडू का थाना प्रभारी बना दिया गया है.
चान्हो के एसआई गौतम कुमार को भेजा नामकुम
चान्हो थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक गौतम कुमार का तबादला नामकुम थाना में कर दिया गया है. वहीं पुलिस केंद्र में तैनात एक और अवर निरीक्षक रंजीत कुमार महतो का तबादला हुआ है. उन्हें ओरमांझी थाना में पदस्थापित किया गया है. गौतम कुमार और रंजीत कुमार महतो को कनीय अवर निरीक्षक बना दिया गया है.
गौतम कुमार और रंजीत कुमार महतो का हुआ डिमोशन!
शनिवार (24 फरवरी) को जारी जिलादेश संख्या 622/2024 के मुताबिक, चान्हो थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक गौतम कुमार और पुलिस केंद्र रांची में पदस्थापित रहे अवर निरीक्षक रंजीत कुमार महतो का डिमोशन हुआ है. दोनों को कनीय अवर निरीक्षक के पद पर पदस्थापित किया गया है.
एक साथ 2703 पुलिसकर्मियों का हुआ था तबादला
बता दें कि अभी हाल ही में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर ट्रांसफर-पोस्टिंग हुई थी. भारत निर्वाचन आयोग के आदेश पर 24 जिलों के 2,703 सब इंस्पेक्टर्स का तबादला किया गया था. पुलिस उप-महानिरीक्षक (कार्मिक) के कार्यालय से ट्रांसफर का आदेश जारी हुआ था.
चुनाव आयोग ने ट्रांसफर पर कही थी ये बात
ज्ञात हो कि चुनाव आयोग ने एक ही जगह पर तीन वर्ष पूरा होने की वजह से स्थानांतरित होने वाले पदाधिकारियों को पूर्व पदस्थापन के समीप के ही जिलों में पदस्थापित करने को गलत बताया है. आयोग ने स्थानांतरण के बाद आसपास के जिलों में पदस्थापित किये गये पदाधिकारियों का तबादला अन्यत्र करने का निर्देश दिया है.
सीमावर्ती जिलों में किए गए तबादलों पर सीईओ ने जताई नाराजगी
राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने सभी विभागीय प्रमुखों व जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को इससे संबंधित पत्र लिखा है. कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आयोग ने पदाधिकारियों के तबादले का निर्देश दिया था. परंतु, आयोग के संज्ञान में आया है कि पदाधिकारियों का स्थानांतरण एक ही संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत सीमावर्ती जिले में किया गया है.
Read Also : रांची में तैनात 14 पुलिस पदाधिकारियों की हुई ट्रांसफर-पोस्टिंग, देखें पूरी लिस्ट
ट्रांसफर-पोस्टिंग में चुनाव आयोग के निर्देश का पालन करने को कहा
निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा है कि यह स्थानांतरण नीति की मूल भावनाओं के प्रतिकूल है. इसलिए आयोग के निर्देशों के अनुरूप पूर्व में स्थानांतरित नहीं किये गये पदाधिकारियों का तबादला दिशा-निर्दशों के अनुरूप किया जाये. श्री रविकुमार बताया है कि आयोग को 26 फरवरी को स्थानांतरण व पदस्थापन से संबंधित अनुपालन प्रतिवेदन भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




