पावर कट से राज्य में त्राहिमाम, छोटे दुकानदार सबसे ज्यादा परेशान

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिजली कट से छोटे व्यापारियों को सबसे अधिक असर पड़ रहा है. छोटे दुकानदार जिनका पूरा काम बिजली पर निर्भर रहा है, के सामने बिजली कट बहुत बड़ी चुनौती बनती जा रही है.

विज्ञापन

विज्ञापन

राज्य में बिजली संकट गहराता ही जा रहा है. रांची में करीब 4 से 5 घंटे तक प्रतिदिन बिजली काटी जाती है. बिजली कट से छोटे व्यापारियों को सबसे अधिक असर पड़ रहा है. छोटे दुकानदार जिनका पूरा काम बिजली पर निर्भर रहा है, के सामने बिजली कट बहुत बड़ी चुनौती बनती जा रही है. कोकर चौक पर आटा मिल का दुकान दिये दुकानदार बताते हैं कि अब तो यह हर दिन का हो गया है. कभी भी आटा पीसने के दौरान लाइन कट जाती है. जबतक बिजली नहीं आती है तब तक का बाधित होता है. कइ बार ग्राहक तो वापस लौट जाते है. वही, टेलर की दुकान दिये एक दुकानदार के अनुसार बिजली नहीं रहने से सिलाई का काम जारी रखा बहुत मुश्किल हो जाता है. इस समस्या के कारण दुकानारों को नुकसान उठाना पड़ जा रहा है. एक और दुकानदार कहते हैं कि उनका प्रिंटिग प्रेस का काम है. बिजली कट जाने से पूरा काम ही अटक जाता है. कारीगर खाली बैठे रहते है. इससे न सिर्फ काम का नुकसान होता है, साथ ही पैसे की भी बर्बादी होती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola