ePaper

Tokyo Olympics 2020 : दिग्गज तीरंदाज दीपिका कुमारी पहुंचीं टोक्यो, अतनु दास के साथ अभ्यास में जुटीं

Updated at : 19 Jul 2021 1:30 PM (IST)
विज्ञापन
Tokyo Olympics 2020 : दिग्गज तीरंदाज दीपिका कुमारी पहुंचीं टोक्यो, अतनु दास के साथ अभ्यास में जुटीं

Tokyo Olympics 2020, जमशेदपुर न्यूज (निसार) : टोक्यो ओलंपिक 2020 में भाग लेने के लिए झारखंड की दिग्गज तीरंदाज दीपिका कुमारी टोक्यो पहुंच गई हैं. टोक्यो पहुंचते ही दीपिका कुमारी ने अपने पति और मिक्स डबल के साथी अतनु दास के साथ अभ्यास शुरू कर दिया है.

विज्ञापन

Tokyo Olympics 2020, जमशेदपुर न्यूज (निसार) : टोक्यो ओलंपिक 2020 में भाग लेने के लिए झारखंड की दिग्गज तीरंदाज दीपिका कुमारी टोक्यो पहुंच गई हैं. टोक्यो पहुंचते ही दीपिका कुमारी ने अपने पति और मिक्स डबल के साथी अतनु दास के साथ अभ्यास शुरू कर दिया है.

आपको बता दें कि पहली बार ओलिंपिक में मिक्स डबल इवेंट शामिल किया गया है. दीपिका कुमारी मिक्स डबल के अलावा महिला वर्ग में इकलौती भारतीय तीरंदाज हैं, जो मेडल के दावेदार होंगी.

Also Read: Tokyo Olympics में विशाल कठपुतली मोक्को के हैं हर तरफ चर्चे, फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

भारत के तीरंदाजों के टोक्यो ओलिंपिक में भाग लेने के लिए टोक्यो रवाना होने से पहले नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट में भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष और केंद्रीय जनजाति मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने इन तीरंदाजों को देर रात विदा किया था. इसके साथ ही टोक्यो ओलिंपिक में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं भी दी थी.

Also Read: Tokyo Olympic पर मंडराने लगा कोरोना का साया, ओलंपिक खेल गांव में दो और एथलीट हुए संक्रमित

केंद्रीय मंत्री सह तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने उम्मीद जाहिर कि है कि भारत के तीरंदाज टोक्यो ओलिंपिक में इतिहास रचेंगे. उन्होंने कहा कि देश के 130 करोड़ लोग खिलाड़ियों के साथ हैं. इतना ही नहीं, खुद पीएम मोदी ने इनका हौसला बढ़ाया है. सभी खिलाड़ी उत्साह से भरपूर हैं और इस बार ये खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे.

Also Read: टोक्यो ओलिंपिक में भाग लेने भारतीय तीरंदाज रवाना, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा बोले- खिलाड़ी रचेंगे इतिहास

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola