ePaper

टोक्यो ओलिंपिक में भाग लेने भारतीय तीरंदाज रवाना, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा बोले- खिलाड़ी रचेंगे इतिहास

Updated at : 18 Jul 2021 3:50 PM (IST)
विज्ञापन
टोक्यो ओलिंपिक में भाग लेने भारतीय तीरंदाज रवाना, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा बोले- खिलाड़ी रचेंगे इतिहास

भारत के तीरंदाज ओलिंपिक में भाग लेने के लिए टोक्यो रवाना हो गये. नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट में भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने इन तीरंदाजों को शनिवार को देर रात विदा किया. साथ ही टोक्यो ओलिंपिक में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं भी दी.

विज्ञापन

Tokya Olympics 2020, Jharkhand News (शचिंद्र कुमार दाश, सरायकेला ) : भारत के तीरंदाज ओलिंपिक में भाग लेने के लिए टोक्यो रवाना हो गये. नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट में भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष और भारत सरकार के जनजाति मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने इन तीरंदाजों को शनिवार को देर रात विदा किया. साथ ही टोक्यो ओलिंपिक में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं भी दी.

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री सह तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने उम्मीद जाहिर कि है कि भारत के तीरंदाज टोक्यो ओलिंपिक में इतिहास रचेंगे. उन्होंने कहा कि देश के 130 करोड़ लोग खिलाड़ियों के साथ है. खुद पीएम मोदी ने उनका हौसला बढ़ाया है. सभी खिलाड़ी उत्साह से भरपूर हैं और इस बार ये खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे.

भारतीय तीरंदाजी टीम में तरुणदीप रॉय, अतनु दास, प्रवीण जाधव (टीम इवेंट) व दीपिका कुमारी (एकल) शामिल है. सभी तीरंदाज टोक्यो पहुंच गये हैं. मालूम हो कि तीरंदाज दीपिका कुमारी ने तीरंदाजी का पहला पाठ सरायकेला-खरसावां जिला के खरसावां स्थित दामादिरी मैदान में पढ़ा.

दूसरी ओर, सरायकेला-खरसावां जिला तीरंदाजी संघ की अध्यक्ष मीरा मुंडा, सचिव सुमंत मोहंती, उपाध्यक्ष मंगल सिंह सोय, उदय सिंहदेव, उत्तम मिश्रा, दीपिका के प्रारंभिक कोच रहे बीएस राव, हिमांशु मोहंती आदि ने भी तीरंदाज दीपिका कुमारी समेत अन्य तीरंदाजों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी है.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola