ePaper

Todays Weather: ठंड ने दिखाया रंग, रांची का तापमान 4 डिग्री गिरा

Updated at : 12 Dec 2024 8:10 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Forecast

झारखंड में फिर लौटेगी ठंड.

Todays Weather: पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद झारखंड में ठंड ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है. राजधानी रांची का तापमान 4 डिग्री गिर गया है.

विज्ञापन

Todays Weather: झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद ठंड ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है. एक दिन में राजधानी रांची का तापमान करीब 4 डिग्री सेंटीग्रेड तक गिर गया. इसके बाद जबर्दस्त ठंड का अहसास होने लगा.

मंगलवार को राजधानी रांची का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया. राज्य के अन्य हिस्सों का पारा भी मौसम साफ होने की वजह से गिर गया है. मंगलवार को रांची का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेसि के आसपास था. बुधवार को यह 9.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.

शहरी क्षेत्रों में सबसे कम न्यूनतम तापमान गढ़वा का 7.5 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. हजारीबाग का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा. राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया.

एक से दो डिग्री सेसि तक और गिरेगा तापमान

मौसम केंद्र रांची ने जो पूर्वानुमान जारी किया है, उसमें कहा है कि रांची सहित झारखंड के अलग-अलग हिस्सों का पारा एक से दो डिग्री सेंटीग्रेड तक और गिर सकता है. 15 दिसंबर तक राजधानी का न्यूनतम तापमान आठ से नौ डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है.

कांके का पारा 5.4 डिग्री सेंटीग्रेड

इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा. आसमान साफ रहेगा. सुबह में कोहरा रहेगा. बाद में मौसम साफ हो जायेगा. बीएयू के तापमापी यंत्र ने कांके का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया. बीएयू में तापमान मापने का यंत्र लगा हुआ है. यहां दिन भर मौसम रिकॉर्ड होता है.

रांची में पिछले 5 दिन का तापमान

तारीखउच्चतम तापमानन्यूनतम तापमान
11 दिसंबर22.0 डिग्री सेंटीग्रेड09.5 डिग्री सेंटीग्रेड
10 दिसंबर22.4 डिग्री सेंटीग्रेड13.4 डिग्री सेंटीग्रेड
09 दिसंबर20.0 डिग्री सेंटीग्रेड14.5 डिग्री सेंटीग्रेड
08 दिसंबर25.8 डिग्री सेंटीग्रेड11.1 डिग्री सेंटीग्रेड
07 दिसंबर25.6 डिग्री सेंटीग्रेड09.8 डिग्री सेंटीग्रेड

Also Read

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, 5 दिन आपके जिले में कितना रहेगा तापमान

Dhanbad Weather: कोहरे की चपेट में धनबाद, चलेंगी तेज हवाएं, ठंड होगी प्रचंड

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola