Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, 5 दिन आपके जिले में कितना रहेगा तापमान

Updated:
विज्ञापन

झारखंड का मौसम.

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में तापमान में गिरावट जारी है. रांची समेत पूरे राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ेगी. जान लें, 5 दिन आपके जिले में कितना रहेगा तापमान.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में ठंडी हवाओं के साथ तापमान लगातार गिर रहा है. इसमें अभी और गिरावट की संभावना है. कम से कम 3 डिग्री तक और तापमान में गिरावट आएगी, ऐसा भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है. राज्य का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेंटीग्रेड पहुंच गया है. अधिकतम तापमान अभी 27.6 डिग्री सेल्सियस है.

आपके शहर में

विज्ञापन

रांची का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री

राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. पिछले 24 घंटे के दौरान जमशेदपुर के अधिकतम तापमान में 6 डिग्री की वृद्धि हुई है. राजधानी रांची के अधिकतम तापमान में 2.4 डिग्री, डाल्टेनगंज में 1.4 डिग्री और बोकारो में 3.6 डिग्री की वृद्धि हुई है. न्यूनतम तापमान की बात करें, तो रांची में 3.9 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर में 3.4 डिग्री, डाल्टेनगंज में 2.7 डिग्री और बोकारो में 3.1 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट दर्ज की गई है.

चाईबासा का उच्चतम तापमान सबसे अधिक 27.6 डिग्री

अधिकतम तापमान में वृद्धि के बाद रांची का उच्चतम तापमान 22.4 डिग्री सेंटीग्रेड, जमशेदपुर का 26.7 डिग्री, डाल्टेनगंज का 25.2 डिग्री, बोकारो का 23.1 डिग्री और चाईबासा का 27.6 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया है. रांची का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री, जमशेदपुर का 11.8 डिग्री, डाल्टेनगंज का 9.9 डिग्री, बोकारो का 10.1 डिग्री और चाईबासा का न्यूनतम पारा 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

Also Read: Jharkhand Assembly Session: सरकारी नौकरी, मंईयां सम्मान समेत राज्यपाल के अभिभाषण की 15 बड़ी बातें यहां पढ़ें

Also Read: Dhanbad Weather: कोहरे की चपेट में धनबाद, चलेंगी तेज हवाएं, ठंड होगी प्रचंड

गढ़वा का न्यूनतम तापमान राज्य में सबसे कम

राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान गढ़वा में दर्ज किया गया है, जबकि चाईबासा का उच्चतम तापमान राज्य में सबसे ज्यादा है. चाईबासा का उच्चतम तापमान 27.6 डिग्री और गढ़वा का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया है. मौसम विभाग ने अगले 4 दिन के मौसम का पू्र्वानुमान जारी किया है, जिसमें कहा है कि सुबह में हल्का कोहरा या धुंध छाया रहेगा. बाद में आसमान साफ हो जाएगा.

झारखंड के किस जिले में 4 दिन कितना रहेगा तापमान

Also Read

Dhanbad Weather: कोहरे की चपेट में धनबाद, चलेंगी तेज हवाएं, ठंड होगी प्रचंड

Jharkhand Assembly Session: सरकारी नौकरी, मंईयां सम्मान समेत राज्यपाल के अभिभाषण की 15 बड़ी बातें यहां पढ़ें

Fact Check: पंकज त्रिपाठी ने भाजपा को वोट नहीं देने की अपील की? क्या है वायरल दावे का सच?

नारी शक्ति पुरस्कार विजेता रांची की डॉ भारती कश्यप कोलकाता में फंसी, एयरलाइन पर लगाए गंभीर आरोप

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola