ePaper

Fact Check: पंकज त्रिपाठी ने भाजपा को वोट नहीं देने की अपील की? क्या है वायरल दावे का सच?

Updated at : 11 Dec 2024 11:10 AM (IST)
विज्ञापन
Fact Check Do Not Vote BJP Pankaj Tripathi

भाजपा को वोट नहीं देने वाला पंकज त्रिपाठी का वायरल वीडियो Fact Check में गलत साबित हुआ.

Fact Check: बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी एक वीडियो में भाजपा को वोट नहीं देने की अपील करते दिख रहे हैं. वीडियो वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो का सच क्या है?

विज्ञापन

Fact Checky By LogicallyFacts, Published by प्रभात ‍खबर (prabhatkhabar.com)

Fact Check| Do Not Vote BJP| Pankaj Tripathi| बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. करीब 30 सेकेंड के इस वीडियो में वह मूंगफली बेचने वाले के किरदार में दिख रहे हैं. बीजेपी को वोट नहीं देने की अपील करते दिख रहे हैं. इस वीडियो को आम आदमी पार्टी (AAP) की अलग-अलग इकाईयों के सोशल मीडिया हैंडल से ‘भाजपा वालों से कह दो- मैं मूर्ख नहीं हूं’ कैप्शन के साथ शेयर किया गया.

पीटीआई, लॉजिकली फैक्ट्स, फैक्टली, बूम, तेलुगु पोस्ट, द क्विंट, इंडिया टुडे और विश्वास न्यूज जैसी संस्थाओं ने इसका फैक्ट चेक किया. सभी फैक्ट चेक में वायरल वीडियो एडिटेड निकला. मूल वीडियो ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए ‘नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया’ (NPCI) के ‘मैं मूर्ख नहीं हूं’ अभियान का हिस्सा है. इसमें पंकज त्रिपाठी आम लोगों को ऑनलाइन फ्रॉड के प्रति जागरूक कर रहे हैं. यूजर्स, वीडियो और अभिनेता की आवाज से छेड़छाड़ करके इसे गलत दावे के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं.

5 दिसंबर को आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश ने शेयर किया वीडियो

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर ‘आम आदमी पार्टी – उत्तर प्रदेश’ के आधिकारिक अकाउंट से 5 दिसंबर को एक वीडियो शेयर किया गया. वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘बीजेपी वालों को कहें – मैं मूर्ख नहीं हूं.’ पोस्ट का लिंक, आर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें.

आम आदमी पार्टी – उत्तर प्रदेश के बाद इसी पार्टी की अलग-अलग इकाइयों के सोशल मीडिया हैंडल से भी इस वायरल वीडियो को शेयर किया जाने लगा. दिल्ली और पंजाब में सत्तारूढ़ पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किए जा रहे वीडियो को अन्य यूजर्स ने भी शेयर करना शुरू कर दिया, क्योंकि उन्होंने इसे सच मान लिया. वीडियो को यहां, यहां और यहां क्लिक करके देखें.

ऐसे की गई पड़ताल

सोशल मीडिया में वायरल इस दावे की पुष्टि के लिए फैक्ट चेक करने वाले एक्सपर्ट्स ने वीडियो को ध्यान से सुना. इसमें पंकज त्रिपाठी कथित तौर पर कहते हैं, ‘हम मूंगफली बेचते हैं, अपना अक्ल नहीं. ये मैसेज देखिए, भाजपा वालों ने भेजा है, कह रहे हैं कि हमें वोट दो, हम विकास करेंगे. अरे… हमें मालूम नहीं है क्या? इधर हम इसे वोट करेंगे और उधर सरकारी पैसा गायब. मूंगफली वाला हूं… मूर्ख नहीं हूं. याद रहे अगर भाजपा के लोग कोई लालच दें, तो कहो- मैं मूर्ख नहीं हूं.’

वीडियो को ध्यान से सुनने के बाद एक्सपर्ट ने नोटिस किया कि शुरुआती 10 सेकेंड के बाद पंकज त्रिपाठी की आवाज में अचानक बदलाव आ जाता है. कुछ जगहों पर लिपसिंक भी मिसमैच लगता है. यहीं फैक्ट चेक एक्सपर्ट को वीडियो की प्रामाणिकता पर संदेह हुआ. जांच को आगे बढ़ाते हुए एक्सपर्ट ने वीडियो के ‘की-फ्रेम्स’ को रिवर्स सर्च किया, तो मूल वीडियो ‘UPI NPCI’ के ऑफिशियल ‘एक्स’ अकाउंट पर मिला. UPI ने 23 सितंबर 2024 को पंकज त्रिपाठी के इस वीडियो को #MainMoorkhNahiHoon हैशटैग के साथ शेयर किया था. इसे यूपीआई चलेगा चैनल ने यूट्यूब पर भी अपलोड किया था. शीर्षक था- ‘मूंगफलीवाला| फर्जी लॉटरी लिंक | UPI सुरक्षा जागरूकता’. यह वीडियो यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) स्कैम्स के बारे में जनजागरूकता अभियान का हिस्सा था.

Also Read : Security Threat: मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों को उग्रवादियों से खतरा, एसबी ने जारी किया अलर्ट

इस वायरल वीडियो में 0:09 पर त्रिपाठी अपने मोबाइल स्क्रीन पर ‘बीजेपी को वोट दें’ संदेश दिखाते हैं, लेकिन यह टेक्स्ट एडिटिंग की मदद से अलग से जोड़ा गया है. असल वीडियो में, स्क्रीन पर सफेद बैकग्राउंड और काले रंग का टेक्स्ट दिखाई देता है, जिस पर ‘विनर’ लिखा है. मूल वीडियो में पंकज त्रिपाठी कहते हैं, ‘हम मूंगफली बेचते हैं, अपना अक्ल नहीं. ये मैसेज देखिए, कहते हैं कि लॉटरी लगी है, लिंक क्लिक करके UPI पिन डालो, पैसा मिलेगा. अरे… हमको मालूम नहीं है क्या? इधर UPI पिन डाला, उधर पैसा.. पैसा गायब. मूंगफली वाला हूं, मूर्ख नहीं हूं. याद रहे, यूपीआई कहता है, अगर कोई लालच दे तो कहो, ‘मैं मूर्ख नहीं हूं.’ 34 सेकेंड के मूल वीडियो को यहां क्लिक करके देखें.

फैक्ट चेक करने वाले ने वायरल वीडियो और मूल वीडियो की तुलना भी की, जिसमें साफ दिख रहा है कि मूल वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है. तुलना का स्क्रीनशॉट यहां देखें.

भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई ने भी ‘एक्स’ पर वायरल वीडियो को फर्जी बताय. पार्टी ने मूल वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘केजरीवाल और उनके नेता फर्जी वीडियो बनाने में व्यस्त हैं. जो वीडियो जनता को जागरूक करने के लिए पंकज त्रिपाठी जैसे बड़े अभिनेता ने बनाया, उसमें भी फर्जीवाड़ा कर डाला.’ पोस्ट का लिंक यहां देखें.

डिजिटल भुगतान प्लेटफार्मों पर सुरक्षा जागरूकता को बढ़ाने के लिए ‘नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया’ (NPCI) ने अभिनेता पंकज त्रिपाठी को अपने ‘UPI Safety Ambassador’ बनाया है.

डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा बढ़ाने और धोखाधड़ी को रोकने के लिए ‘नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने’ (एनपीसीआई) ने ‘मैं मूर्ख नहीं हूं’ जागरूकता अभियान शुरू किया है, जिसमें अभिनेता पंकज त्रिपाठी छह विज्ञापन फिल्मों की शृंखला में अभिनय करेंगे. ये विज्ञापन 11 अलग-अलग भारतीय भाषाओं में बनाए गए हैं. 6 नवंबर को जारी इस प्रेस रिलीज को यहां देखें.

Also Read : नारी शक्ति पुरस्कार विजेता रांची की डॉ भारती कश्यप कोलकाता में फंसी, एयरलाइन पर लगाए गंभीर आरोप

अब तक हुए तमाम फैक्ट चेक से यह साफ हो गया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पंकज त्रिपाठी का यह वीडियो एडिटेड और फर्जी है. मूल वीडियो ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए ‘नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया’ के ‘मैं मूर्ख नहीं हूं’ अभियान का हिस्सा है, जिसमें पंकज त्रिपाठी आम लोगों को ऑनलाइन फ्रॉड के प्रति जागरूक कर रहे थे. यूजर ने वीडियो और अभिनेता की आवाज से छेड़छाड़ करके इसे गलत दावे के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो वायरल हो गया है.

(डिस्क्लेमर : इस खबर का फैक्ट चेक लॉजिकलीफैक्ट्स समेत कई संस्थाओं ने किया है. प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) ने शक्ति कलेक्टिव के साथ भागीदारी के तहत इस फैक्ट चेक को संशोधनों के साथ पुनर्प्रकाशित किया है.)

Also Read

अरविंद केजरीवाल ने झारखंड के कार्यक्रम में किया राहुल गांधी को नजरअंदाज, क्या है Viral Video का सच

Fact Check: झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन झामुमो में वापसी करने वाले हैं? Viral Video का क्या है सच

Fact Check: दिल्ली में ईवीएम हटाने की मांग पर हुए प्रदर्शन के पुराने Video को महाराष्ट्र का बताकर फैला रहे भ्रम

Fact Check: बांग्लादेश में मारे गए एडवोकेट को चिन्मय दास का वकील बताने वाला गलत दावा Viral

BJP की आलोचना करते बाबूलाल मरांडी के पुराने Video को झारखंड चुनाव में किया गया Viral

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola