अरविंद केजरीवाल ने झारखंड के कार्यक्रम में किया राहुल गांधी को नजरअंदाज, क्या है Viral Video का सच

Fact check : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में अरविंद केजरीवाल के राहुल गांधी को अनदेखा करने का एक वीडियो वायरल किया गया. फैक्ट चेक में क्या निकला Viral Video का सच, जानें.
Fact Check by विश्वास News, Published by प्रभात खबर (prabhatkhabar.com)
Fact Check|झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने रांची आए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ. वीडियो को शेयर करने वालों ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी के नेता ने झारखंड के सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की अनदेखी की. उनसे हाथ तक नहीं मिलाया.
विश्वास न्यूज ने इसका फैक्ट चेक किया. पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है. असल में वायरल वीडियो एडिटेड है. असली वीडियो में केजरीवाल राहुल गांधी के पास जाते हैं, उनसे मिलते हैं और हाथ भी मिलाते हैं. इसके बाद वे कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार से मिलते हैं. दुष्प्रचार की मंशा से राहुल गांधी और केजरीवाल के हाथ मिलाने वाले वीडियो को एडिट करके हटा दिया गया है. आधे-अधूरे वीडियो को वायरल किया जा रहा है.
क्या हो रहा है वायरल?
फेसबुक यूजर ‘घनश्याम गोयल’ ने 28 नवंबर 2024 को वायरल वीडियो को सोशल मीडिया में शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘केजरीवाल जी ने राहुल गांधी से हाथ नहीं मिलाया. मतलब साफ है, दिल्ली चुनाव में कांग्रेस को भाव देने के मूड में नहीं AAP.’

पड़ताल
वायरल दावे की सच्चाई का पता लगाने के लिए हमने गूगल पर संबंधित की-वर्ड्स की मदद से सर्च किया. हमें ऐसी कोई विश्वसनीय न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली, जिसमें इस बात का जिक्र हो कि अरविंद केजरीवाल ने राहुल गांधी को अनदेखा किया है. हालांकि, हमें ऐसी कई रिपोर्ट्स मिली, जिसमें इंडी गठबंधन की शक्ति का जिक्र किया गया है.
पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह के वीडियो की तलाश शुरू की. हमें झारखंड सरकार के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर शपथ ग्रहण समारोह का पूरा वीडियो मिला. वीडियो को 28 नवंबर 2024 को शेयर किया गया था. वीडियो में 2:56:08 पर देखा जा सकता है कि अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी के पास जाते हैं और फिर उनसे मिलते हैं और हाथ मिलाते हैं. इसके बाद वे राहुल गांधी के साथ बैठे कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार से भी मिलते हैं और हाथ मिलाते हैं. फिर केजरीवाल आगे बढ़ जाते हैं और अन्य नेताओं से मिलते हैं. इससे ये साफ होता है कि राहुल गांधी वाले हिस्से को एडिट करके हटा दिया गया है.
हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह का वीडियो हमें लाइव हिंदुस्तान के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी मिला. वीडियो को 28 नवंबर 2024 को अपलोड किया गया था. इस वीडियो में भी केजरीवाल और राहुल गांधी को 49.28 मिनट पर हाथ मिलाते हुए देखा जा सकता है.
अधिक जानकारी के लिए हमने इस शपथ ग्रहण समारोह को कवर करने वाले रांची के स्टेट ब्यूरो चीफ प्रदीप सिंह से संपर्क किया. उन्होंने हमें बताया कि वायरल दावा गलत है. यह वीडियो एडिटेड है. दोनों ने एक-दूसरे से मुलाकात कर हाथ मिलाया था.
अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया. हमने पाया कि यूजर के करीब पांच सौ मित्र हैं. वीडियो एक विचारधारा से जुड़े पोस्ट शेयर करता है.
निष्कर्ष
विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि राहुल गांधी को अनदेखा करने के नाम से अरविंद केजरीवाल के वायरल वीडियो को लेकर किया गया वायरल दावा गलत है. असल में वायरल वीडियो एडिटेड है. असली वीडियो में केजरीवाल राहुल गांधी के पास जाते हैं. उनसे मिलते हैं और हाथ मिलाते हैं. इसके बाद वो कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार से मिलते हैं. अब दुष्प्रचार की मंशा से राहुल गांधी और केजरीवाल के हाथ मिलाने वाले वीडियो को एडिट कर हटा दिया गया है और वायरल किया जा रहा है.
(डिस्क्लेमर : इस खबर का फैक्ट चेक विश्वास न्यूज ने किया है. प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) ने शक्ति कलेक्टिव के साथ भागीदारी के तहत इस फैक्ट चेक में कुछ संशोधन के साथ पुनर्प्रकाशित किया है.)
Also Read
Fact Check: बांग्लादेश में मारे गए एडवोकेट को चिन्मय दास का वकील बताने वाला गलत दावा Viral
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




