Dhanbad Weather: कोहरे की चपेट में धनबाद, चलेंगी तेज हवाएं, ठंड होगी प्रचंड

bihar weather
Dhanbad Weather: झारखंड का धनबाद शहर कोहरे की चपेट में है. कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विभाग ने तेज हवा चलने का अनुमान व्यक्त किया है. कहा है कि तापमान और गिरेगा.
Dhanbad Weather: धनबाद में आजकल कोहरे के साथ दिन की शुरुआत हो रही है. सुबह से ही घने कोहरे का असर जिले में दिख रहा है. मौसम विभाग ने कहा है कि तेज हवाएं चलेंगी, जिससे ठंड और प्रचंड हो जाएगी. कोहरे के कारण जहां सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई, वहीं ठंड के मौसम में स्कूल जाने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों को काफी परेशानी हुई.
अधिकतम तापमान में 7.5 डिग्री सेंटीग्रेड की अप्रत्याशित वृद्धि
कड़ाके की ठंड के बीच परिजन बच्चों को लेकर सड़क किनारे वाहनों का इंतजार करते दिखे. दिन चढ़ने के बाद करीब 9 बजे धूप खिली, लेकिन ठंड से निजात नहीं मिली. इससे पहले, मंगलवार को सुबह आसमान में हल्के बादल छाये रहे. अधिकतम तापमान में 7.5 डिग्री सेंटीग्रेड की अप्रत्याशित वृद्धि दर्ज की गई. मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी.
धनबाद का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री से नीचे रहने का अनुमान
बुधवार (11 दिसंबर) को धनबाद का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेंटीग्रेड से नीचे आ सकता है. वहीं, अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान है. इसके बाद भी तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा. तेज हवा भी चल सकती है.
घने कोहरे में दृश्यता 100 फीट से भी कम
मंगलवार को धनबाद का अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. अपराह्न 3 बजे के बाद ही ठंड ने परेशान करना शुरू कर दिया. शाम 7 बजे के बाद से कुहासा गिरने लगा. वाहनों की रफ्तार घटकर 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे रह गई. कोहरा इतना घना था कि विजिबिलिटी (दृश्यता) 100 फीट से भी कम रह गई थी.
पानी के लिए परेशान रहे लोग
धनबाद में कोहरा के बीच सुबह 7 बजे से ही जलापूर्ति शुरू कर दी गयी. इतनी ठंड में भी सुबह से लोग पानी के लिए सार्वजनिक नलों पर जुटने लगे. आम दिनों के मुकाबले सड़कों पर भीड़ कम रही. मुख्य सड़कों पर गिने-चुने वाहन ही चल रहे थे. दिन चढ़ने के साथ ही वाहनों की संख्या बढ़ती गयी.
Also Read
Kal Ka Mausam: बारिश के बाद झारखंड के 14 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट
दिखने लगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, आज का मौसम कैसा रहेगा झारखंड में, देखें Video
Indian Railways News: रांची रेल डिवीजन में ब्लॉक, इतनी ट्रेनों को कर दिया गया रद्द
Security Threat: मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों को उग्रवादियों से खतरा, एसबी ने जारी किया अलर्ट
नारी शक्ति पुरस्कार विजेता रांची की डॉ भारती कश्यप कोलकाता में फंसी, एयरलाइन पर लगाए गंभीर आरोप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




