कैदियों की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए जेल में तुलसी के 4000 पौधे लगाये जायेंगे

Updated:
विज्ञापन

कैदियों की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए जेल में तुलसी के 4000 पौधे लगाये जायेंगे

विज्ञापन

अजय दयाल, रांची : बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा रांची, होटवार के कैदियों को कोरोना से बचाने के लिए जेल परिसर में तुलसी के 4000 पौधे लगाये जायेंगे. जेल प्रशासन का कहना है कि तुलसी का पत्ता रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में काफी उपयोगी है. पहले से भी जेल में तुलसी के काफी पौधे हैं. कोरोना का प्रकोप आने के बाद कैदी और स्टाफ तुलसी के पत्ते का प्रयोग अधिक मात्रा में करने लगे हैं. इस कारण पहले से लगे तुलसी के पत्ते खत्म हो रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसलिए तुलसी के और चार हजार पौधे लगाने की योजना है़ जेल अधीक्षक हामिद अख्तर ने बताया कि जेल में वर्तमान में 3604 कैदी हैं. प्रत्येक कैदी से एक-एक पौधा लगवाने की योजना है. जो कैदी तुलसी का पौधा लगायेगा, उसके रख-रखाव की जिम्मेवारी भी उसी की होगी़ शेष पौधे कक्षपाल व जेल के स्टाफ लगायेंगे. हर वार्ड की तीन से चार बार हो रही है सफाई कोरोना को लेकर दिन भर में जेल के हर वार्ड की तीन से चार बार सफाई हाे रही है.

जेल अधीक्षक ने कहा कि काफी दिनों से जेल के वार्ड व दीवारों का रंग रोगन नहीं हुआ है. दीवारों की गंदगी से संक्रमण फैलने का खतरा रहता है. जेल की दीवार काफी ऊंची है. इसलिए पूरी दीवार का रंग रोगन करना तो मुश्किल है, लेकिन 10 फीट तक रंग रोगन कराया जायेगा. कोट : किसी एक नर्सरी के पास इतनी मात्रा में तुलसी के प���धे नहीं हैं.

अलग-अलग नर्सरी से पौधे खरीदे जायेंगे. कीमत को लेकर थोड़ा समय लग रहा है. एक-दो दिन में तुलसी के पौधे आ जायेंगे. फिर उसे जेल परिसर में लगाया जायेगा़ हामिद अख्तर, अधीक्षक, होटवार जेल

Post by : Pritish Sahay

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola