Tiranga Yatra in Ranchi: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के सम्मान में कांग्रेस ने रांची में निकाली तिरंगा यात्रा

कांग्रेस ने रांची में निकाली तिरंगा यात्रा.
Tiranga Yatra in Ranchi: पूरे देश की जनता सेना के साथ खड़ी है. आतंकवाद को नेस्तनाबूद करने में सरकार के हर निर्णय में सरकार के साथ हैं. देश पर जब-जब संकट का दौर आया है, तब-तब भारतीय सेना ने अपने साहस और शौर्य से उस खतरे को टाला है. आज भी भारतीय सेना संयम के साथ पाकिस्तानी सेना को जवाब दे रही है. भारतीय सेना ने आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था, लेकिन पाकिस्तान द्वारा नागरिक इलाकों पर हमले किये जा रहे हैं, यह उसकी कायरता को दर्शाता है.
Tiranga Yatra in Ranchi: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने के लिए चलाये गये भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को सलाम करने और सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए झारखंड कांग्रेस ने राजधानी रांची में तिरंगा यात्रा निकाली. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में शुक्रवार 9 मई को तिरंगा यात्रा कांग्रेस भवन से अल्बर्ट एक्का चौक तक निकाली गयी.
भारतीय सेना पर हमें गर्व है – केशव महतो कमलेश
इस अवसर पर केशव महतो कमलेश ने कहा, ‘हमारे देश का मस्तक विश्व में ऊंचा बनाये रखने के लिए भारतीय सेना पर हमें गर्व है. पहलगाम में 26 निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेने के लिए सैनिकों ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को जिस तरह ध्वस्त किया है, वह अनुकरणीय है.’ उन्होंने कहा कि आतंकवाद को प्रश्रय देने वाले देश या व्यक्ति के खिलाफ किसी भी तरह की सैन्य कार्रवाई का कांग्रेस पार्टी समर्थन करती है.
‘जब-जब भारत पर संकट आया है, सेना ने उसे टाला है’
उन्होंने कहा कि पूरे देश की जनता सेना के साथ खड़ी है. आतंकवाद को नेस्तनाबूद करने में सरकार के हर निर्णय में सरकार के साथ हैं. देश पर जब-जब संकट का दौर आया है, तब-तब भारतीय सेना ने अपने साहस और शौर्य से उस खतरे को टाला है. आज भी भारतीय सेना संयम के साथ पाकिस्तानी सेना को जवाब दे रही है. भारतीय सेना ने आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था, लेकिन पाकिस्तान द्वारा नागरिक इलाकों पर हमले किये जा रहे हैं, यह उसकी कायरता को दर्शाता है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
तिरंगा यात्रा सेना के साथ एकजुटता दखाने के लिए – उरांव
पूर्व मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि भारतीय सेना की कार्रवाई से देशवासियों के बीच उत्साह का माहौल है. तिरंगा यात्रा सेना के साथ अपनी एकजुटता प्रदर्शित करने का प्रतीक है. भारतीय सेना ने हमेशा से अपने शौर्य और साहस से पूरी दुनिया में अपनी पहचान कायम की है. इस नाजुक मौके पर देश का हर नागरिक पूरी तरह सेना के साथ खड़ी है.
इसे भी पढ़ें : डीएसपीएमयू का नाम बदलने पर रार, भाजपा ने कहा- शिबू सोरेन पुल का नाम बदलकर बुधु भगत पुल करें
हम देश और सेना के साथ – डॉ इरफान अंसारी
स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि हम देश और सेना के साथ हैं. बिना किसी भेदभाव के. देश के सम्मान में सेना के मनोबल को ऊंचा रखने के लिए तिरंगे की शान में हमने यह तिरंगा यात्रा निकाली है. हम चाहते हैं कि आतंकवाद और आतंकवादी समाप्त हों.
इसे भी पढ़ें : झारखंड में बनेगा एक और एयरपोर्ट, विकास को मिलेगी रफ्तार, 3 राज्यों को होगा फायदा
तिरंगा यात्रा में ये लोग भी हुए शामिल
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा सैनिकों के प्रति समर्थन दिखाने के लिए निकला है. कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार बलमुचु, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, ममता देवी, जयशंकर पाठक, संजय लाल पासवान, राजीव रंजन प्रसाद, शमशेर आलम, ज्योति मथारू, राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुंजनी, अमूल्य नीरज खलको, सुरेंद्र सिंह, बिनय सिन्हा दीपू, राजेश गुप्ता, आलोक दुबे व अन्य शामिल थे.
इसे भी पढ़ें
LPG Price Today: 9 मई को आपको कितने में मिलेगा 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें कीमत
महिला सशक्तिकरण की दिशा में टाटा स्टील का कदम : नोवामुंडी माइंस में महिलाओं को सौंपी एक शिफ्ट
Ranchi News: बूटी मोड़ की इस दुकान में बन रही लड़ाकू सेना की वर्दी, जांच शुरू
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच बंगाल से जेएमबी के 2 आतंकवादी गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




