ePaper

Happy Diwali: झारखंड में सिर्फ दो घंटे होगी आतिशबाजी, जान लें समय, सदर अस्पताल के इमरजेंसी में होगा इलाज

Updated at : 24 Oct 2022 12:00 PM (IST)
विज्ञापन
Happy Diwali: झारखंड में सिर्फ दो घंटे होगी आतिशबाजी, जान लें समय, सदर अस्पताल के इमरजेंसी में होगा इलाज

Happy Diwali: आदेश में यह भी कहा गया है कि इस दौरान वैसे पटाखों की ही बिक्री होगी, जिनकी ध्वनि सीमा 125 डीबी (ए) से कम हो. आदेश का उल्लंघन करने पर ऐसे लोगों के विरुद्ध आइपीसी की धारा 188 एवं वायु (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम 1981 की धारा 37 के अधिनियमों के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन

Happy Diwali: झारखंड में दीपावली (Happy Deepawali) और गुरु पर्व (Guru Parab) पर सिर्फ दो घंटे लोग आतिशबाजी कर सकेंगे. प्रशासन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिये गये हैं. इस आदेश का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. इसलिए किसी भी समय पटाखे फोड़ने (Fireworks Timing in Jharkhand) और तेज आवाज वाले पटाखे फोड़ने वाले सतर्क हो जायें.

रात में 8 से 10 बजे तक पटाखे फोड़ने की अनुमति

आदेश में कहा गया है कि दीपावली व गुरु पर्व के दिन मात्र दो घंटे यानी रात आठ बजे से 10 बजे तक पटाखे फोड़ने की अनुमति रहेगी. छठ पूजा (Fireworks in Chhath Puja) के दौरान सुबह छह से आठ बजे तक पटाखे फोड़ सकेंगे. इसी प्रकार, क्रिसमस (Happy Christmas) व नव वर्ष (Happy New Year) के दिन मध्य रात्रि 11:55 से 12:30 बजे तक पटाखे जलाये जा सकेंगे.

Also Read: Happy Diwali 2022: दिवाली को लेकर सजे बाजार, रोशनी से नहाया बोकारो, खूबसूरती देखते रह जायेंगे

पटाखे की वजह से बच्चों और बुजुर्गों को होती है परेशानी

झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद द्वारा वायु (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम, 1981 की धारा-31 (ए) के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए यह निर्देश जारी किया गया है. किसी भी समय पटाखे फोड़ने से खास कर बुजुर्ग और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी होती है. यही नहीं, जानवर भी अधिक परेशान होते हैं.

125 डेसिबल से कम ध्वनि वाले पटाखों की बिक्री

आदेश में यह भी कहा गया है कि इस दौरान वैसे पटाखों की ही बिक्री होगी, जिनकी ध्वनि सीमा 125 डीबी (ए) से कम हो. आदेश का उल्लंघन करने पर ऐसे लोगों के विरुद्ध आइपीसी की धारा 188 एवं वायु (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम 1981 की धारा 37 के अधिनियमों के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी.

सदर अस्पताल के इमरजेंसी में होगा इलाज

दीपावली को ध्यान में रखते हुए सदर अस्पताल में 24 तारीख तक मरीजों का उपचार इमरजेंसी में होगा. दीपावली को देखते हुए इमरजेंसी के बगल में कमरा नंबर 13 और 15 में बर्न के केस को आने के बाद भर्ती कर उपचार की सुविधा दी जाएगी. 108 एम्सदर अस्पताल के तीन से चार एम्बुलेंस सेवा को अलर्ट पर रखा गया है. यह परिसर में ही तैनात किए गए हैं. ज्यादा गंभीर मरीजों को बेहतर ईलाज के लिए रिम्स रेफर किया जाएगा.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola