Ranchi news : आज मेघ गर्जन व तेज हवा का अनुमान, येलो अलर्ट जारी

Updated at : 17 Apr 2025 12:23 AM (IST)
विज्ञापन
Ranchi news : आज मेघ गर्जन व तेज हवा का अनुमान, येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 20 अप्रैल तक कई जिलों में मेघ गर्जन, तेज हवा व वज्रपात के साथ हल्की बारिश की आशंका व्यक्त की है.

विज्ञापन

रांची. मौसम विभाग के अनुसार, 17 अप्रैल को पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा को छोड़ कर राज्य के 18 जिलों में मेघ गर्जन व तेज हवा चलने का अनुमान है. मौसम विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने 20 अप्रैल तक कई जिलों में मेघ गर्जन, तेज हवा व वज्रपात के साथ हल्की बारिश की आशंका व्यक्त की है. इसे देखते हुए 20 मई तक इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, 21 अप्रैल से फिर से राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश के साथ वज्रपात होने की संभावना व्यक्त की गयी है.

कई जिलों में हुई बारिश

इधर, बुधवार को भी गिरिडीह, खूंटी, कोडरमा, पूर्व सिंहभूम, पाकुड़, लातेहार आदि इलाके में बारिश हुई. पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश खूंटी में 42 मिमी दर्ज की गयी. वहीं, रांची व आसपास के इलाके में 26 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी. राज्य में सबसे अधिक तापमान मेदिनीनगर में 37.5 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, रांची का अधिकतम तापमान बुधवार को 31.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJIV KUMAR

लेखक के बारे में

By RAJIV KUMAR

RAJIV KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola