मांडर में तेज रफ्तार बाइक मोड़ पर हुई अनियंत्रित, गड्ढे में गिरी; तीन युवक घायल, दो रिम्स रेफर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रविवार को मांडर के बुढ़ाखुखरा-कैम्बो रोड पर एक दर्दनाक हादसा हुआ. तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी, जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. प्राथमिक उपचार के बाद दो युवकों को रिम्स रेफर किया गया है.

विज्ञापन

मांडर. बुढ़ाखुखरा-कैम्बो रोड में मेंठे चढ़ान के समीप रविवार को बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गयी. हादसे में बाइक सवार अनमोल खलखो (21), सूरज एक्का (16) और रोहित लोहरा (20) घायल हो गये. अनमोल और रोहित को गंभीर चोट आयी है. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मांडर रेफरल अस्पताल से रिम्स रेफर किया गया.

विज्ञापन

बताया गया कि तीनों युवक सोसई गांव से रविवार सुबह करीब नौ बजे एक बाइक से सरगांव गये थे. लौटने के दौरान तेज गति के कारण मोड़ पर बाइक अनियंत्रित हो गयी और सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी. हादसे के बाद ग्रामीणों ने घायलों को गड्ढे से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola