सुखदेवनगर पुलिस ने ब्राउन शुगर व गांजा के साथ तीन को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

ब्राउन शुगर व अफीम जैसे नशे के कारोबार के खिलाफ प्रभात खबर के अभियान के बाद रांची पुलिस भी लगातार कार्रवाई कर रही है.

विज्ञापन

रांची. ब्राउन शुगर व अफीम जैसे नशे के कारोबार के खिलाफ प्रभात खबर के अभियान के बाद रांची पुलिस भी लगातार कार्रवाई कर रही है. इस कड़ी में सुखदेवनगर पुलिस ने गांजा व ब्राउन शुगर के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के देवी मंडप रोड नंबर पांच निवासी राजकुमार सिंह (54 वर्ष) व धीरज कुमार सिंह (26 वर्ष) और खादगढ़ा मिलन चौक निवासी अनिल कुमार साव (25 वर्ष) शामिल हैं. राजकुमार सिंह के पास से 46 पुड़िया (245 ग्राम) गांजा, दो पुड़िया ब्राउन शुगर व एक वेइंग मशीन बरामद किया है. इसी तरह धीरज कुमार सिंह के पास से 39 पुड़िया (120 ग्राम) गांजा और एक वेइंग मशीन और अनिल कुमार साव के पास से 29 पुड़िया (105 ग्राम) गांजा और एक वेइंग मशीन बरामद किया गया है. यह जानकारी रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि राजकुमार सिंह अपने घर पर अवैध मादक पदार्थों की बिक्री करता है. इसी आधार पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में सुखदेवनगर थाना प्रभारी मनोज कुमार व अन्य पुलिसकर्मियों ने छापा मारा. जहां से गांजा व ब्राउन शुगर के साथ राजकुमार सिंह को पकड़ा गया. फिर राजकुमार की निशानदेही पर धीरज कुमार सिंह व अनिल कुमार साव के ठिकाने पर छापा मारा गया. जहां से गांजा के साथ दोनों को गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में सुखदेवनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola