कोरोना से जंग : राज्य में आवश्यक वस्तुओं की कमी नहीं गेहूं और आटा का स्टॉक भी है पर्याप्त

Updated:
विज्ञापन

राज्य में लॉकडाउन के बाद उत्पन्न परिस्थितियों की मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी की अध्यक्षता में झारखंड मंत्रालय में उच्चस्तरीय समीक्षा की गयी. मुख्य सचिव ने कहा कि अभी राज्य में आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता है.

विज्ञापन

रांची : राज्य में लॉकडाउन के बाद उत्पन्न परिस्थितियों की मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी की अध्यक्षता में झारखंड मंत्रालय में उच्चस्तरीय समीक्षा की गयी. मुख्य सचिव ने कहा कि अभी राज्य में आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता है. चीनी, मसाला, गेहूं, चावल, नमक, खाद्य तेल, दाल आदि अभी पर्याप्त हैं. इसकी कमी न हो, इसके लिए आवश्यक निर्देश दिये गये हैं. आटा की भी कमी नहीं होगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने आश्वस्त किया है कि जितनी गेहूं, चावल की जरूरत होगी, वह उसकी आपूर्ति करेगा. मुख्य सचिव ने एलपीजी और साबुन की उपलब्धता भी बनाये रखने को कहा. उन्होंने कालाबाजारी और ज्यादा मूल्य लेने पर अंकुश के लिए फ्लाइंग स्क्वाॅयड को लगातार एक्शन में रहने का निर्देश दिया.

खाना की व्यवस्था की गयी : उन्होंने कहा कि गांवों के गरीबों तक खाना पहुंचाने की व्यवस्था स्वयं सहायता ग्रुप से करायी जा रही है. शहरी क्षेत्रों में 342 खिचड़ी केंद्र सहित पर्याप्त संख्या में दाल-भात केंद्र रखे गये हैं. मुख्य सचिव लॉकडाउन में बंद कारखानों की कैंटीन का इस्तेमाल करने को कहा है, ताकि ने सभी शहरी स्लम क्षेत्रों तक पैकेटबंद खाना पहुंचाया जा सके.

ट्रकों को जाने की अनुमति होगी : मुख्य सचिव ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं से लदे जो भी ट्रक सड़कों पर जहां-तहां खड़े हैं, उन्हें गंतव्य तक जाने की अनुमति दें. उन्होंने बाहर से आनेवाले आवश्यक सामान की उपलब्धता बनाये रखने के लिए सीएनएफ एजेंटों से बात कर उनके सामान मंगवाने की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया. वहीं सप्लाई चेन से जुड़े लोगों के आवागमन के लिए उन्हें पास देने का निर्देश दिया गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola