Ranchi News : नशा खिलाकर चोरी, युवती और सोनार गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Ranchi News : नशा खिलाकर चोरी, युवती और सोनार गिरफ्तार

अरगोड़ा थाना की पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन

रांची. अरगोड़ा थाना की पुलिस ने नशा खिलाकर चोरी के आरोप में गिरफ्तार दो लोगों को बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. इनमें एक 20 वर्षीय युवती और 51 वर्षीय पप्पू वर्मा नामक व्यक्ति शामिल है. दोनों हजारीबाग के रहने वाले हैं. पप्पू वर्मा पेशे से सोनार है. युवती के खिलाफ 18 मई को घटना के शिकार मुनेश कुमार की शिकायत पर केस दर्ज हुआ था. मुनेश ने पुलिस को बताया था कि युवती से जान-पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी. परिचय होने की वजह से वह युवती को हजारीबाग से अपने सहजानंद चौक से कडरू जाने वाले मार्ग स्थित फ्लैट पर लेकर आये थे. इसी दौरान युवती उन्हें नशा खिलाकर बेहोश करने के बाद उनके गले से सोने की चेन, एक मोबाइल और पांच हजार का सामान लेकर भाग निकली थी. घटना के बाद युवती ने उनके एकाउंट से 90 हजार रुपये की निकासी भी कर ली थी. बाद में उसने उक्त रुपये वापस ट्रांसफर कर दिया था. लेकिन चेन पप्पू वर्मा के पास बेच दी थी. पुलिस ने छापेमारी कर मोबाइल और चेन भी बरामद कर लिया है.

युवती ने भी मुनेश के खिलाफ दर्ज कराया केस

मामले में युवती ने भी हरमू के सिमफोनी अपार्टमेंट में रहने वाले मुनेश कुमार के खिलाफ बुधवार को प्राथमिकी दर्ज करायी. आवेदन में बताया है कि मुनेश कुमार ने धोखे से 12 मई को अपने फ्लैट में बुलाकर छेड़खानी की. इसके बाद गलत करने का प्रयास करने लगा. विरोध करने और चिल्लाने पर पैसे का प्रलोभन देने लगा. कहा कि यह बात किसी को मत बताना.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola