युवा पीढ़ी देश का भविष्य : सुदेश
Author Rajesh verma
Updated:
विज्ञापन

युवा आगाज समिति लाली कोयनार टोली के तत्वावधान में एकदिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
नामकुम.
युवा आगाज समिति लाली कोयनार टोली के तत्वावधान में एकदिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. फाइनल मुकाबला लाली फुटबॉल क्लब व बीएमआर क्लब महिलौंग के बीच खेला गया. मुख्य अतिथि आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का उदघाटन किया. फाइनल मैच में लाली की टीम ने 2-1 गोल से जीत हासिल की. श्री महतो ने विजेता व उपविजेता टीम को खस्सी, जर्सी व फुटबॉल देकर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है. सुदूरवर्ती गांवों में ऐसे आयोजन से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है. कहा कि स्थानीय विधायक का घरेलू क्षेत्र होने के बावजूद जर्जर सड़कें होना दुर्भाग्यपूर्ण है. मुख्य सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है. जिससे ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है. मौके पर झारखंड आंदोलनकारी अमर कुमार महतो, पारसनाथ उरांव, संजय मेहता, जितेंद्र सिंह, फूल कुमारी देवी, जलनाथ चौधरी, संजय महतो, मनोज महतो, शीतल अहोदा, जगरनाथ महतो, सोहन महतो, राजेंद्र महतो, सखीचंद महतो, काशीनाथ महतो, उमेश महतो आदि उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










