प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को मिला पुरस्कार
Author Vishnu giri
Updated:
विज्ञापन
रांची विश्वविद्यालय अंतर कॉलेज दो दिवसीय वुशु प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण किया गया.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, सिल्ली.
सिल्ली के किसान भवन में शुक्रवार को सिल्ली कॉलेज के तत्वावधान में आयोजित रांची विश्वविद्यालय अंतर कॉलेज दो दिवसीय वुशु प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण किया गया. प्रतियोगिता में सिल्ली कॉलेज सिल्ली ने आठ स्वर्ण, दो रजत व एक कांस्य पदक जीतकर कर ओवरऑल चैंपियन बना. वहीं पांच स्वर्ण व एक रजत पदक जीत कर यूकेएस महाविद्यालय डकरा दूसरे स्थान पर रहा. प्रतियोगिता में रांची विमेंस कॉलेज को एक स्वर्ण, दो रजत व एक कांस्य पदक मिला. रामलखन सिंह यादव कॉलेज को दो स्वर्ण, एसएस मेमोरियल कॉलेज को एक रजत व एक कांस्य, मारवाड़ी कॉलेज को एक स्वर्ण, दो रजत तथा करमचंद भगत कॉलेज बेड़ो एक रजक पदक मिला. मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री सह बिरसा मुंडा आर्चरी अकादमी के संरक्षक सुदेश कुमार महतो, रांची विवि के प्रोक्टर सह सिल्ली कॉलेज के सचिव डॉ मुकुंद चंद्र मेहता, झारखंड बुसु अकादमी सिलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष शिवेंद्र दुबे, प्राचार्य डॉ आनंद कुमार महतो ने संयुक्त रूप से सिल्ली कॉलेज को ओवरऑल ट्राॅफी प्रदान की. द्वितीय स्थान पर रहे डकरा कॉलेज को जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रमुख जितेंद्र नाथ बड़ाइक, झारखंड वुशु सिलेक्शन कमेटी के सदस्य चंचल भट्टाचार्य, कुमुद रंजन साहू, अनिल कुमार, गूंज के संयोजक जयपाल सिंह ने रनर अप ट्राॅफी प्रदान की.प्रतियोगिता में 10 कॉलेज के खिलाड़ी शामिल :
प्रतियोगिता में रांची यूनिवर्सिटी समेत कुल 10 कॉलेज के कुल 55 खिलाड़ियों ने भाग लिया. प्रतियोगिता में दीपक गोप, विशाल तिर्की, शैलेन्द्र नाथ दुबे एवं प्रशांत गोरांई निर्णायक मंडली में एवं रेफरी की भूमिका निभायी. संचालन प्रो विश्वनाथ मुंडा व आर्चरी कोच प्रकाश राम ने किया. मौके पर प्रो सुचित्रा महतो, प्रो मंजुलता कुमारी, प्रो केशव प्रसाद राय, डॉ मनोज कुमार, प्रो कीर्ति भूषण महतो, सुबोध महतो म होतोष महतो, कलेवर महतो, प्रदीप महतो, श्यमल कुमार दे, निखिल महतो व कॉलेज कर्मी उपस्थित थे.विजेता खिलाड़ियों का किया स्वागत :
सिल्ली कॉलेज के खेल प्रभारी प्रभा मेहता, प्रो नकुल चंद्र महतो, प्रो विश्वनाथ मुंडा, प्रो योगेन्द्र महतो, डॉ सुकल्याण महतो, वुशु कोच वाहिद अली प्रशांत गोरांई आदि ने प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया. इससे पूर्व उपस्थित सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ पीटी उषा के दिवंगत पति वी श्रीनिवासन को श्रद्धांजलि दी गयी.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन