जमीन मापी कराने गये एसडीओ, सीओ, बीडीओ को ग्रामीणों ने घेरा

Published by : RAJESH VERMA Updated At : 21 May 2026 10:34 PM

विज्ञापन

सोढा गांव की 210 एकड़ गैर मजरुआ भूमि की मापी करने गये थे अधिकारी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नामकुम.

प्रखंड अंतर्गत सोदाग पंचायत के सोढ़ा गांव स्थित गैर मजरुआ भूमि की मापी करने गये अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ), सीओ कमल किशोर सिंह, बीडीओ विजय कुमार, अंचल निरीक्षक राजेश कुमार, अमीन को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा. पारंपरिक हथियारों से लेस 200-250 ग्रामीणों ने दो घंटे अधिकारियों को घेरे रखा. पुलिस के हस्तक्षेप व अधिकारियों के समझाने के बाद सभी ग्रामीण लौटे. जानकारी के अनुसार रांची औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (रियाडा) के द्वारा सोढा गांव की 210 एकड़ गैर मजरुआ भूमि तुपुदाना फेज टू औद्योगिक क्षेत्र के लिए अधिग्रहण करने का निर्णय लिया गया है. एसडीओ के नेतृत्व में सीओ, बीडीओ, सीआइ, अमीन, स्थानीय थाना व जिला बल गुरुवार की दोपहर डेढ़ बजे सोढ़ा गांव पहुंचकर प्लाॅट संख्या 115,120,167,161,209, 289, 291 की मापी करने लगे. सूचना मिलने पर सैकड़ों ग्रामीण गोलबंद होकर पहुंचे और जमीन मापी का विरोध किया. ग्रामीण सरना झंडा, फरसा, दाउली, कुल्हाड़ी, तीर-धनुष सहित अन्य पारंपरिक हथियार लिये हुए थे. हथियारबंद ग्रामीणों ने अमीन से मापी का फीता व कागजात छीनकर फेंक दी. अधिकारियों ने उन्हें समझाया, परंतु वे नहीं माने. ग्रामीणों का कहना है कि ग्रामसभा व ग्रामीणों की इजाजत के बिना गांव की एक इंच जमीन का अधिग्रहण नहीं करने दिया जायेगा. उन्होंने ग्रामसभा की अवहेलना करने का आरोप लगाया. दो घंटे की मशक्कत के बाद 3.30 बजे अधिकारी उक्त स्थल से निकले.

पूर्व में डीसी, अतिरिक्त मुख्य सचिव को बनाया था बंधक :

मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री, अतिरिक्त मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह, नामकुम सीओ, बीडीओ व अन्य अधिकारी दवा कंपनी के फैक्ट्री निर्माण के लिए उक्त भूमि देखने गये थे. उस समय भी ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए रास्ता रोक कर सभी को बंधक बना लिया था. अतिरिक्त पुलिस बल बुला कर सभी को सकुशल लाया गया था. गौरतलब हो कि गुरुवार को भी रिम्स टू के लिए भूमि देखने सभी गये थे.

ग्रामीणों ने ग्रामसभा के निर्णय की अवहेलना का लगाया आरोप

सोढा गांव की 210 एकड़ गैर मजरुआ भूमि की मापी करने गये थे अधिकारी

तुपुदाना फेज टू औद्योगिक क्षेत्र के लिए अधिग्रहण करने का लिया गया है निर्णयB

विज्ञापन
RAJESH VERMA

लेखक के बारे में

By RAJESH VERMA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola