फूड सेफ्टी अफसर नियुक्ति के लिए परीक्षा 27 को होगी

Updated:
विज्ञापन

जेपीएससी द्वारा राज्य में 56 फूड सेफ्टी अफसरों की नियुक्ति के लिए परीक्षा 27 मई को ली जायेगी. लगभग तीन हजार अभ्यर्थियों के लिए रांची में 17 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं.

विज्ञापन

रांची. जेपीएससी द्वारा राज्य में 56 फूड सेफ्टी अफसरों की नियुक्ति के लिए परीक्षा 27 मई को ली जायेगी. लगभग तीन हजार अभ्यर्थियों के लिए रांची में 17 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. परीक्षा दो पालियों में होगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दिन के 12 बजे तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न दो बजे से चार बजे तक होगी. पहली पाली में भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक अधिनियम 2000, खाद्य संरक्षा एवं मानक नियमावली 2011 तथा विनियम 2011 से संबंधित सवाल होंगे. वहीं द्वितीय पाली में खाद्य एवं पोषण से संबंधित सामान्य ज्ञान के प्रश्न होंगे. सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ होंगे. परीक्षा में शामिल होनेवाले अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि डाल कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी होने पर आयोग कार्यालय में 26 मई 2024 तक दिन के 11 बजे से शाम पांच बजे तक संपर्क कर सकते हैं. परीक्षा नीला/काला बाल प्वाइंट पेन से लिखना होगा. परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गजेट्स आदि लाने की मनाही है. अभ्यर्थी परीक्षा शुरू होने के एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें. अभ्यर्थी को अपने साथ चार रंगीन स्व हस्ताक्षरयुक्त फोटो और फोटोयुक्त पहचान पत्र लाना अनिवार्य है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola