शिवालयों में गूंजे ””हर-हर महादेव”” के जयघोष
Author Jitendra
Updated:
विज्ञापन
प्रखंड में महाशिवरात्रि पूरी आस्था, भक्ति और धूमधाम से मनायी गयी
विज्ञापन
अनगड़ा.
प्रखंड में महाशिवरात्रि पूरी आस्था, भक्ति और धूमधाम से मनायी गयी. अल सुबह से ही पूरे क्षेत्र का वातावरण ””हर-हर महादेव”” और ””बोल बम”” के जयघोष से गुंजायमान रहा. श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की. अनगड़ा, गोंदलीपोखर, चतरा, जोन्हा, सिकिदिरी, गेतलसूद, नवागढ़, हेसल और साल्हन स्थित मंदिरों में विशेष साज-सज्जा की गयी. पुरोहितों ने विधि-विधान के साथ रुद्राभिषेक और विशेष पूजा संपन्न करायी. भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा, भांग, दूध और गंगाजल अर्पित किया. महेशपुर स्थित ऐतिहासिक बूढ़ा महादेव मंदिर आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा. बाहेया स्थित प्रसिद्ध लक्ष्मणेश्वर महादेव मंदिर में भी विशेष आयोजन किया गया. पूरे दिन अनगड़ा प्रखंड में भक्तिमय माहौल बना रहा. विभिन्न जगहों पर भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन