ePaper

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड का तापमान 39 डिग्री के पार, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Updated at : 08 Apr 2023 3:22 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Forecast: झारखंड का तापमान 39 डिग्री के पार, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Jharkhand Weather Forecast|आईएमडी ने 9 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. कहा है कि राज्य के दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य भागों (रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ जिला) में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है. इस दौरान हल्की वर्षा भी हो सकती है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड का तापमान 39 डिग्री के पार हो गया है. राहत की खबर यह है कि कल कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रांची स्थित मौसम केंद्र (MC) के प्रमुख अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि रविवार को बारिश होने के आसार हैं. इससे पहले शनिवार को भी पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुछ भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. कुछ स्थानों पर तेज हवा चल सकती है. इस दौरान लोगों को सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है.

रांची में कल हो सकती है बारिश

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राजधानी रांची में शनिवार को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है. रांची के हिनू में अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि टाटीसिल्वे में 34.2 डिग्री, नामकुम में 33.8 डिग्री और कांके में 34.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. रांची में पिछले 24 घंटे के दौरान (8 अप्रैल 2023 को सुबह 10 बजे तक) कहीं बारिश नहीं हुई.

Also Read: झारखंड में 7 डिग्री तक गिरा तापमान, रांची-जमशेदपुर समेत अन्य शहरों के मौसम का हाल यहां जानें
9 अप्रैल को इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

आईएमडी की ओर से 9 अप्रैल (रविवार) के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसमें बताया गया है कि राज्य के दक्षिणी (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां जिला) तथा निकटवर्ती मध्य भागों (रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ जिला) में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात भी होने की संभावना है. इस दौरान हल्की वर्षा भी हो सकती है. मौसम केंद्र ने शनिवार को भी इन जिलों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश का अनुमान जताया है.

10 अप्रैल को कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

इसके बाद 10 अप्रैल को शाम के समय आंशिक बादल छाये रह सकते हैं. हालांकि, मौसम के शुष्क रहने का ही अनुमान है. इसके बाद 11 अप्रैल से आसमान साफ हो जायेगा और मौसम शुष्क रहेगा. राजधानी रांची में भी मेघ गर्जन के साथ वर्षा की संभावना जतायी है. रविवार को रांची का तापमान घटकर 33 डिग्री हो जाने का अनुमान है. हालांकि, इसके बाद 10 अप्रैल से अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी और इसके 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने की संभावना है. 8 से 12 अप्रैल के बीच न्यूनतम तापमान भी 21 डिग्री से बढ़कर 23 डिग्री तक पहुंच जाने का अनुमान है.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, गरज के साथ बारिश व वज्रपात के आसार, येलो अलर्ट जारी
झारखंड के जिलों का अधिकतम तापमान

  1. बोकारो – 35.5 डिग्री

  2. चतरा – 34.5 डिग्री

  3. देवघर – 37.2 डिग्री

  4. गढ़वा – 36.9 डिग्री

  5. गिरिडीह – 35.6 डिग्री

  6. गोड्डा – 39.4 डिग्री

  7. गुमला – 35.1 डिग्री

  8. हजारीबाग – 33.2 डिग्री

  9. खूंटी – 35.6 डिग्री

  10. लातेहार – 34.0 डिग्री

  11. लोहरदगा – 33.6 डिग्री

  12. पाकुड़ – 38.4 डिग्री

  13. पलामू – 37.1 डिग्री

  14. रामगढ़ – 36.0 डिग्री

  15. रांची – 34.7 डिग्री

  16. साहिबगंज – 36.2 डिग्री

  17. सिमडेगा – 36.4 डिग्री

  18. पश्चिम सिंहभूम – 35.6 डिग्री

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola