सुरसू घाटी में अनियंत्रित ऑटो पलटा, 14 वर्षीय समीर मुंडा की मौत; चार लोग घायल
Updated:
विज्ञापन
सुरसू घाटी में अनियंत्रित ऑटो पलटने से 14 वर्षीय समीर मुंडा की मौत हो गई. घटना में चार अन्य लोग घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.
विज्ञापन
अनगड़ा. सिकिदिरी थाना क्षेत्र के जोन्हा-पुरबडीह मार्ग स्थित सुरसू घाटी में रविवार शाम अनियंत्रित ऑटो पलटने से 14 वर्षीय समीर मुंडा की मौत हो गयी, जबकि प्रीति देवी समेत चार लोग घायल हो गये. सभी सिल्ली थाना क्षेत्र के जुमला गांव के निवासी बताये गये हैं.
विज्ञापन
घटना के बाद ग्रामीणों ने घायलों को मुरी स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने समीर मुंडा को मृत घोषित कर दिया. वहीं प्रीति देवी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया.
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन