ePaper

टाटा स्टील झारखंड लिटरेरी मीट आज से, पद्मश्री शुभा मुद्गल के गायन से होगा आगाज

Updated at : 08 Dec 2023 8:10 AM (IST)
विज्ञापन
टाटा स्टील झारखंड लिटरेरी मीट आज से, पद्मश्री शुभा मुद्गल के गायन से होगा आगाज

टाटा स्टील झारखंड लिटरेरी मीट का आयोजन रांची के आड्रे हाउस में किया जा रहा है. आज से कार्यक्रम की शुरुआत होगी. मशहूर गायिका पद्मश्री शुभा मुद्गल के गायन के साथ लिटरेरी मीट का आगाज होगा. इसमें कई जानें माने लेखक और साहित्यकार शिरकत करेंगे.

विज्ञापन

टाटा स्टील झारखंड लिटरेरी मीट के छठे संस्करण का आयोजन शुक्रवार से आड्रे हाउस में किया जा रहा है. पहले दिन कार्यक्रम की शुरुआत मशहूर गायिका पद्मश्री शुभा मुद्गल के गायन से होगी. वे सूफी-भक्ति आधारित गीतों की प्रस्तुति देंगी. वहीं, महोत्सव का आधिकारिक शुभारंभ नौ दिसंबर को प्रसिद्ध पौराणिक कथाकार देवदत्त पटनायक करेंगे. उनकी नयी पुस्तक ”बाहुबली: 63 इनसाइट्स इनटू जैनिज्म” का विमोचन भी होगा. साथ ही वे आधुनिक समय में भागवत गीता की प्रासंगिकता पर चर्चा करेंगे.

  • 10 दिसंबर तक चलेगा लिटरेरी मीट, जाने-माने लेखक व साहित्यकार होंगे शामिल

  • नौ दिसंबर को प्रसिद्ध लेखक और पौराणिक कथाकार देवदत्त पटनायक करेंगे महोत्सव का उद्घाटन

उद्घाटन सत्र के बाद हिंदी की जानी-मानी लेखिका ममता कालिया साहित्य के क्षेत्र में अपनी शानदार यात्रा के बारे बताएंगी. युवा लेखिका पार्वती तिर्की (प्रलेक नवलेखन सम्मान विजेता) और झारखंड के साहित्यकार महादेव टोप्पो (बिरसा मुंडा पुरस्कार विजेता ) मंच साझा करेंगे. लेखक जेरी पिंटो नये जमाने के उपन्यासों के प्रति आकर्षण पर बात रखेंगे. इसके अलावा, झारखंड के युवा स्वतंत्र फिल्म निर्माता निरंजन कुमार कुजूर और सेरल मुर्मू भी महोत्सव में भाग लेने आ रहे हैं. लेखक पक्षी प्रेमी और पर्यावरण संरक्षक विक्रम ग्रेवाल वन्यजीव इतिहासकार, पर्यावरणविद और कहानीकार रजा काजमी के साथ भारत की पहली ”बर्ड वूमन” जमाल आरा के उल्लेखनीय जीवन और झारखंड के जंगलों से जुड़ी कुछ रोमांचक कहानियों पर चर्चा करेंगे.

Also Read: टाटा स्टील झारखंड लिटरेरी मीट रांची के ऑड्रे हाउस में, जाने-माने लेखक और साहित्यकार करेंगे शिरकत

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola