एयरवे मैनेजमेंट से मरीजों की सुरक्षा तक, टाटा हॉस्पिटल में विशेषज्ञों ने साझा की जानकारी
रांची के टाटा कैंसर हॉस्पिटल में आइसीयू एयरवे मैनेजमेंट पर कार्यशाला आयोजित हुई, जिसमें विशेषज्ञों ने मरीज की सुरक्षा और सही इलाज के गुर सिखाए।
रांची. रांची कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (टाटा हॉस्पिटल) में ICU एयरवे मैनेजमेंट विषय पर कार्यशाला आयोजित की गयी. इसमें देश-विदेश के चिकित्सकों ने भाग लिया. डॉ रचित सिन्हा के समन्वय में आयोजित कार्यशाला में विशेषज्ञों ने ICU में मरीजों के एयरवे मैनेजमेंट से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी साझा की.
व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया
कार्यशाला में डॉ नितिन राज, डॉ विकास, डॉ नसीम अख्तर, डॉ रेखा दास (कटक), डॉ गौतम शरण, डॉ अमितेश आनंद और डॉ सचेंद्र पाल ने अपनी बातें रखीं. इस दौरान प्रतिभागियों को हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण भी दिया गया.
मरीज की सुरक्षा पर जोर
विशेषज्ञों ने कहा कि मरीज की सुरक्षा के लिए समय पर बीमारी की पहचान, इलाज से पहले उचित योजना, सही उपकरण का चयन और टीमवर्क जरूरी है. कार्यशाला के दौरान इन पहलुओं को लेकर चिकित्सकों के बीच अनुभव और जानकारी साझा की गयी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए