विनय चौबे के काले धन से तेलंगाना व तमिलनाडु में संपत्ति खरीदने का शक

Published by : PRABHAT GOPAL JHA Updated At : 05 Feb 2026 12:52 AM

विज्ञापन

एसीबी को शक है कि निलंबित आइएएस विनय चौबे के काले धन को विनय सिंह की ओर से तमिलनाडु और तेलंगाना में निवेश किया गया है.

विज्ञापन

अमन तिवारी, रांचीआय से अधिक संपत्ति अर्जित करने से जुड़े केस में एसीबी ने अनुसंधान तेज कर दिया है. एसीबी को शक है कि निलंबित आइएएस विनय चौबे के काले धन को विनय सिंह की ओर से तमिलनाडु और तेलंगाना में निवेश किया गया है. इससे दोनों राज्यों में संपत्ति की खरीदारी की गयी है. एसीबी को जानकारी मिली है कि विनय सिंह ने म्युचुअल फंड, बांड और शेयर के माध्यम से सेल कंपनियों के नाम पर संपत्ति खरीदी है. एसीबी को शक है कि यह सारी संपत्ति केस के मुख्य आरोपी तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे की ओर से भ्रष्टाचार से अर्जित पैसे से खरीदी गयी है. एसीबी ने तेलंगाना और तमिलनाडु राज्य के सक्षम अधिकारियों को पत्र लिख कर निवेश और संपत्ति की जानकारी मांगी है, जिससे कि इससे संबंधित साक्ष्य जुटाये जा सकें. हालांकि अब तक एसीबी को संबंधित राज्य से कोई जवाब नहीं मिला है.

बैंक से तीन

करोड़

की निकासी की मांगी जानकारी

एसीबी को जांच के दौरान जानकारी मिली है कि विनय सिंह की कंपनी के खाते से 12 जनवरी 2023 को तीन करोड़ रुपये की निकासी हुई थी. केस के अनुसंधानक ने एक जनवरी 2026 को संबंधित बैंक के अधिकारियों को पत्र लिख कर कंपनी के लेन-देन से संबंधित जानकारी मांगी, जिससे कि यह खुलासा हो सके कि ये पैसे विनय सिंह के पास कहां से आये थे. मालूम हो कि एसीबी की जांच में अब तक जो भी तथ्य मिले हैं, उससे एसीबी को पता चला है कि केस के आरोपी विनय सिंह, केस के मुख्य आरोपी और उनके परिवार के सदस्यों से घनिष्ठ रूप से जुड़े थे. विनय सिंह, विनय चौबे के काले धन को सफेद करने की सुनियोजित साजिश में शामिल हैं.

नोएडा में 37 लाख में खरीदा फ्लैट, 95 लाख में की बिक्री

एसीबी को जांच में पता चला है कि विनय चौबे की ओर से नोएडा में वर्ष 2010 में एक फ्लैट 37 लाख रुपये में खरीदा गया था. वर्ष 2013 में इस फ्लैट को सर्किल रेट से अधिक रेट पर 95 लाख रुपये में बेचा गया, जबकि फ्लैट सर्किल रेट से कम में खरीदा गया था. फ्लैट खरीदने के दौरान छह लाख रुपये का भुगतान हरिशंकर मणि त्रिपाठी और राकेश तिवारी ने किया था. एसीबी पैसे के स्रोत के बारे में पता लगाने के लिए हरिशंकर मणि त्रिपाठी और राकेश तिवारी के बारे में जानकारी जुटा रही है.

विज्ञापन
PRABHAT GOPAL JHA

लेखक के बारे में

By PRABHAT GOPAL JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola