कांके के खिजूरटोली उर्दू विद्यालय में CCL का जागरूकता अभियान, पौधारोपण के साथ बच्चों को दिलाई गई शपथ

Updated:
विज्ञापन

जागरूकता अभियान में शामिल बच्चे | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची के खिजूरटोली उर्दू विद्यालय में CCL द्वारा सतर्कता जागरूकता अभियान का आयोजन. पौधारोपण के साथ बच्चों को ईमानदारी और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया.

विज्ञापन

रांची. राजकीयकृत उर्दू प्राथमिक विद्यालय, खिजूरटोली, कांके में 21 सितंबर को सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), रांची के सौजन्य से सतर्कता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर विद्यार्थियों को ईमानदारी, सतर्कता और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया. बच्चों को इन मूल्यों के पालन की शपथ भी दिलायी गयी.

विज्ञापन

स्वच्छ पर्यावरण और ईमानदारी का संदेश

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सह विद्यालय के प्रधानाध्यापक नसीम अहमद ने कहा कि पर्यावरण मानव जीवन के लिए बेहद जरूरी है. स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण के बिना स्वस्थ जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती. उन्होंने विद्यार्थियों को ईमानदारी के साथ निरंतर मेहनत करने और अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया.

ये भी पढ़ें: पारा शिक्षकों की तीसरी आकलन परीक्षा का रास्ता साफ, 25 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन; पास होते ही मानदेय में 10% बढ़ोतरी

चित्रांकन और देशभक्ति कविता प्रतियोगिता के परिणाम

सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत चित्रांकन और देशभक्ति कविता प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी. चित्रांकन प्रतियोगिता में कक्षा दो व तीन के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. इसमें उरूज अकदस प्रथम, अनिता कुमारी द्वितीय, सनोज नायक तृतीय और हुसना आरा चतुर्थ स्थान पर रहीं.

वहीं देशभक्ति कविता प्रतियोगिता में कक्षा एक, दो और पांच के विद्यार्थियों ने भाग लिया. इसमें अणु बारला प्रथम, जुसी कुमारी द्वितीय, आरजू परवीन तृतीय और सलमान अंसारी चतुर्थ स्थान पर रहे.

विद्यार्थियों को बांटी गई स्टेशनरी किट

सीसीएल की सतर्कता जागरूकता अभियान टीम की ओर से सभी विद्यार्थियों को स्टेशनरी किट भी प्रदान की गयी. कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक नसीम अहमद, शिक्षक सुभाष उरांव, शमशाद बेगम तथा सीसीएल की ओर से खुशबू लता, ओमप्रकाश कुमार, अविनाश कुमार मालाकार, अफताब आलम सहित कई लोग उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: मिड-डे-मिल के लिए झारखंड को मिले 302.13 करोड़ रुपये, जानें किन जिलों को मिला सबसे ज्यादा आवंटन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola