Football : मेकन को हरा कर ब्लैक टाइगर बना चैंपियन
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
रोमांचक फाइनल में ब्लैक टाइगर ने मेकन को 1-0 से हराया
विज्ञापन
रांची.
ब्लैक टाइगर ने सुपर डिवीजन फुटबॉल का खिताब जीत लिया है. छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) के तत्वावधान में हटिया रेलवे ग्राउंड में खेले गये रोमांचक फाइनल में ब्लैक टाइगर ने मेकन को 1-0 से हराया. मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया. लगातार हो रही बारिश के बीच खिलाड़ियों ने लगातार गोल करने की कोशिश की. पहले हाफ के खेल में कोई गोल नहीं हो सका. मैच के दूसरे हाफ के 51वें मिनट में ब्लैक टाइगर की ओर से सुमित ने गोल कर टीम को 1-0 से आगे कर दिया, जो निर्णायक रहा. मैच में विजयदायी गोल करने के लिए सुमित को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. मुख्य अतिथि झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह सीएए के वर्किंग प्रेसिडेंट सुप्रियो भट्टाचार्य और विशिष्ट अतिथि जेएससीए कंट्री क्रिकेट क्लब के पूर्व उपाध्यक्ष फिरोज दिलावर खान ने विजेता और उप विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया. मौके पर जुनैद आलम, शमसुद्दीन, फरीद खान, लुईस टोपनो, आरके सेनापति, लाल, अस्तानिस बिहान, टारजन सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










