‘आज के विद्यार्थी ही देश के भावी वैज्ञानिक’, मेसरा में विज्ञान कांग्रेस के समापन पर डीसी ने बढ़ाया छात्रों का हौसला

Updated:
विज्ञापन

रांची उपयुक्त ने छात्रा को प्रशस्ति पत्र देते हुए | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मेसरा स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में पांच दिवसीय क्षेत्रीय विज्ञान कांग्रेस का समापन हो गया. मुख्य अतिथि उपायुक्त ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें देश का भावी वैज्ञानिक बताया और प्रगति के लिए प्रेरित किया.

विज्ञापन

मेसरा. पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, मेसरा में आयोजित पांच दिवसीय क्षेत्रीय विज्ञान कांग्रेस का समापन समारोह रविवार को हुआ. मुख्य अतिथि उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के विद्यार्थी ही देश के भावी वैज्ञानिक हैं. उन्होंने छात्रों को वैज्ञानिक सोच, नवाचार, अनुशासन और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.

विज्ञापन

विज्ञान और नवाचार के महत्व पर चर्चा

समारोह में नवोदय विद्यालय समिति के सहायक आयुक्त आरके चौधरी और जवाहर नवोदय विद्यालय, दुर्गापुर के प्राचार्य जेके महापात्र ने क्षेत्रीय विज्ञान कांग्रेस की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की. उपायुक्त ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.

इस अवसर पर डॉ आनंद प्रसाद सिन्हा, अभाष नाथ और इंजीनियर नवल किशोर ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया. उन्होंने विज्ञान, अनुसंधान और नवाचार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को इन क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.

कार्यक्रम के अंत में पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, मेसरा के प्राचार्य एनोस केरकेट्टा ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और आयोजकों के प्रति आभार जताया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola