रांची: सड़क हादसे में 11वीं के छात्र की मौत, परिजनों का आरोप - अस्पताल ने नहीं किया भर्ती
प्रतीकात्मक तस्वीर
रांची के रातू में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 11वीं के छात्र की मौत हो गई. परिजनों ने निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है. उनका कहना है कि अगर अस्पताल में समय पर फर्स्ट एड मिल जाता तो छात्र की जान बचाई जा सकती थी.
चंद्रशेखर उपाध्याय की रिपोर्ट
रातू (रांची). रातू थाना क्षेत्र के टोंगरी टोला निवासी रंजीत कुमार गुप्ता की हादसे में मौत हो गयी. रंजीत सीएनराज हाई स्कूल में 11वीं का छात्र था. घटना शनिवार सुबह करीब 10 बजे रातू चट्टी में हुई. हादसे में रंजीत का दोस्त भी घायल हुआ है.
समय पर फर्स्ट एड मिल जाता तो बच सकती थी जान
परिजनों का आरोप है कि घायल रंजीत को हर्षित हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन वहां उसे भर्ती नहीं किया गया. परिजनों का कहना है कि यदि अस्पताल में समय पर फर्स्ट एड मिल जाता, तो शायद रंजीत की जान बच सकती थी.
ये भी पढ़ें: ‘नौकरी काफी मेहनत से मिली है सर, 35 लाख देकर नहीं आए हैं’, JSSC CGL नियुक्ति विवाद पर पहली बार बोले अभ्यर्थी
परिजनों में आक्रोश
घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है. घायल दोस्त का इलाज कराया जा रहा है. परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए