चोरी से हासिल पैसे को लड़कियों के पीछे उड़ाया

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चोरी से हासिल पैसे को लड़कियों के पीछे उड़ाया

विज्ञापन

रांची : आइएएस, आइपीएस सहित अधिकारियों के घरों में चोरी करने के मास्टरमाइंड सिकंदर गद्दी को पूछताछ के बाद मंगलवार को चुटिया थाना की पुलिस ने जेल भेज दिया. इससे पहले उसकी मेडिकल जांच करायी गयी. उसे वर्तमान में चुटिया थाना क्षेत्र के निवारणपुर में दर्ज चोरी के एक केस में जेल भेजा गया है.

विज्ञापन

पुलिस उसे दूसरे केस में रिमांड पर ले सकती है. उसने पूछताछ में चोरी की कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता की बात स्वीकार की है. उसने यह भी बताया कि चोरी का सामान बेचने के बाद उसे जो पैसे मिलते थे, उससे वह अपने महंगे शौक को पूरा करने के साथ लड़कियों के पीछे उड़ाता था.

वह मुंबई में एक लड़की के संपर्क में था. उसने आगे यह भी बताया कि इस बार रांची आने के पीछे उसका उद्देश्य चोरी करना नहीं था. इसलिए वह अपने भाई के साथ फ्लाइट से आया था. वह अपने परिवार से मिलने के लिए पुंदाग इलाही नगर जाने वाला था. लेकिन इससे पहले पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

Post by : Pritish Sahay

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola