रांची महिला फुटबॉल लीग: स्टार वॉरियर कांके व जेएसएसपीएस जीते

Updated:
विज्ञापन

छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) के तत्वावधान में आयोजित प्रथम स्वर्गीय अमिताभ चौधरी रांची महिला फुटबॉल लीग के सुपर सिक्स मुकाबले में स्टार वॉरियर चडरी कांके व जेएसएसपीएस की टीम ने रविवार को जीत दर्ज की.

विज्ञापन

रांची. छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) के तत्वावधान में आयोजित प्रथम स्वर्गीय अमिताभ चौधरी रांची महिला फुटबॉल लीग के सुपर सिक्स मुकाबले में स्टार वॉरियर चडरी कांके व जेएसएसपीएस की टीम ने रविवार को जीत दर्ज की. खेलगांव के प्रैक्टिस ग्राउंड में रविवार को खेले गये पहले मुकाबले में स्टार वॉरियर व युवा के बीच रोमांचक रहा. मैच की समाप्ति पर स्टार वॉरियर ने एक गोल कर युवा को 1-0 से हराया. वहीं दूसरे मैच में जेएसएसपीएस ने जय जवान डिबडिह को 1-0 से हराया. सोमवार को सुपर सिक्स का आखिरी मुकाबला खेला जायेगा. सुपर सिक्स में दो ग्रुप में तीन-तीन टीमों को रखा गया है. दोनों ही ग्रुप की टॉप टीम फाइनल मुकाबला खेलेगे. सोमवार को पहला मुकाबला तरुण घोष और स्टार वॉरियर्स के बीच 2.30 बजे खेला जायेगा. जबकि दूसरा मुकाबला लिटिल एंजेल गोवा रेड और जय जवान डिबडिह के बीच 3.30 बजे से खेला जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola