झारखंड के इन जिलों को बंगाल व ओड़िशा से चलने वाली ट्रेन का भी मिलेगा लाभ, सप्ताह में दो दिन रांची से चलेगी स्पेशल ट्रेन, कैसे बुक करें टिकट

Published by :Mithilesh Jha
Published at :11 May 2020 12:31 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के इन जिलों को बंगाल व ओड़िशा से चलने वाली ट्रेन का भी मिलेगा लाभ, सप्ताह में दो दिन रांची से चलेगी स्पेशल ट्रेन, कैसे बुक करें टिकट

special trains to jharkhand: लॉकडाउन के बीच सीमित संख्या में ट्रेनों के संचालन का लाभ झारखंड के लोगों को भी मिलेगा. रेलवे ने सिर्फ रांची से नयी दिल्ली के बीच ट्रेन चलाने का फैसला किया है. लेकिन, झारखंड के लोगों को हावड़ा और भुवनेश्वर के बीच चलने वाली ट्रेनों का भी फायदा मिलेगा. हावड़ा से खुलने वाली या हावड़ा को आने वाली ट्रेन का फायदा धनबाद और पारसनाथ के लोग उठा पायेंगे. वहीं, भुवनेश्वर और रांची को जाने वाली ट्रेन का फायदा कई जिलों के लोगों को मिलेगा.

विज्ञापन

रांची : लॉकडाउन के बीच सीमित संख्या में ट्रेनों के संचालन का लाभ झारखंड के लोगों को भी मिलेगा. रेलवे ने सिर्फ रांची से नयी दिल्ली के बीच ट्रेन चलाने का फैसला किया है. लेकिन, झारखंड के लोगों को हावड़ा और भुवनेश्वर के बीच चलने वाली ट्रेनों का भी फायदा मिलेगा. हावड़ा से खुलने वाली या हावड़ा को आने वाली ट्रेन का फायदा धनबाद और पारसनाथ के लोग उठा पायेंगे. वहीं, भुवनेश्वर और रांची को जाने वाली ट्रेन का फायदा कई जिलों के लोगों को मिलेगा.

भारतीय रेलवे ने 30 ट्रेनों (15 अप और डाउन ट्रेनें) के संचालन का कार्यक्रम जारी किया है. इसके मुताबिक, हावड़ा-नयी दिल्ली स्पेशल और नयी दिल्ली हावड़ा स्पेशल ट्रेन आसनसोल, धनबाद, पारसनाथ के रास्ते गया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, प्रयागराज एवं कानपुर होते हुए नयी दिल्ली जायेगी. यह ट्रेन हावड़ा से 12 मई को नयी दिल्ली के लिए रवाना होगी, जबकि नयी दिल्ली से 13 मई को कोलकाता के लिए चलेगी. इस रेलगाड़ी से धनबाद और पारसनाथ के लोग नयी दिल्ली या हावड़ा की ओर जा सकेंगे और वहां से लौट भी सकेंगे.

रांची और नयी दिल्ली के बीच भी एक ट्रेन (अप और डाउन) चलाने का फैसला किया गया है, जो 13 मई से शुरू होगी. सप्ताह में दो दिन चलने वाली यह ट्रेन बरकाकाना, डाल्टनगंज, गढ़वा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल होते हुए नयी दिल्ली जायेगी. यह ट्रेन 13 मई को रांची से नयी दिल्ली के लिए रवाना होगी, जबकि नयी दिल्ली से रांची के लिए 14 मई को खुलेगी. गुरुवार और रविवार को यह ट्रेन रांची से नयी दिल्ली के लिए खुलेगी, जबकि नयी दिल्ली से रांची के लिए ट्रेन बुधवार और शनिवार को चलेगी.

नयी दिल्ली से भुवनेश्वर और भुवनेश्वर से नयी दिल्ली जाने वाली ट्रेन का भी लाभ झारखंड के लोगों को मिलेगा. यह ट्रेन हर दिन चलेगी और कटक, भद्रक, बालासोर, हिजली (खड़गपुर), टाटानगर, मुरी, बोकारो स्टील सिटी, गोमो और कोडरमा के लोग अपने घर आ सकेंगे और यहां से ओड़िशा और दिल्ली जा सकेंगे. यह ट्रेन 13 मई को नयी दिल्ली से भुवनेश्वर के लिए खुलेगी, जबकि भुवनेश्वर से नयी दिल्ली के लिए 14 मई को रवाना होगी.

उल्लेखनीय है कि भारतीय रेलवे ने12 मई से 15 जोड़ी ट्रेनों के संचालन की तैयारी की है. इसके लिए सोमवार (11 मई, 2020) को शाम 4 बजे से टिकट की ऑनलाइन बुकिंग शुरू होगी. रेल मंत्रालय ने इसके लिए विस्तृत योजना तैयार की है. शुरुआत में कम संख्या में ही ट्रेनों का संचालन किया जायेगा. इस दौरान लोगों के स्वास्थ्य और कोरोना संक्रमण की जांच भी की जायेगी.

भारतीय रेलवे की योजना है कि 12 मई से यात्री ट्रेनों का संचालन धीरे-धीरे शुरू किया जाये. इसके बाद ट्रेनों की संख्या बढ़ायी जायेगी. शुरुआत में 15 जोड़ी ट्रेनें डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी से नयी दिल्ली के लिए चलेंगी.

कैसे होगी टिकट की बुकिंग

ट्रेन टिकट केवल आईआरसीटीसी (IRCTC) की वेबसाइट www.irctc.co.in पर उपलब्ध होंगे. टिकट काउंटर से कोई भी टिकट जारी नहीं होगा. यात्री सिर्फ ऑनलाइन टिकट ही खरीद सकेंगे. कन्फर्म टिकट पर ही यात्रा की अनुमति दी जायेगी. मोबाइल एप्प से भी टिकट बुक कर सकेंगे. हालांकि, एजेंट से टिकट बुक कराने की इजाजत नहीं होगी. रेलवे स्टेशन पर टिकट बुकिंग काउंटर पूरी तरह बंद रहेंगे.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola