अचला एकादशी आज, मंदिरों में होगी विशेष पूजा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Jun 2024 6:57 PM
अचला एकादशी रविवार को है. रविवार की रात को 12.59 बजे तक एकादशी है. इस दिन रेवती नक्षत्र मिल रहा है.इसके अलावा आयुष्यमान योग के बाद सौभाग्य योग व प्रवर्द्धमान योगा मिल रहा है
रांची. अचला एकादशी रविवार को है. रविवार की रात को 12.59 बजे तक एकादशी है. इस दिन रेवती नक्षत्र मिल रहा है.इसके अलावा आयुष्यमान योग के बाद सौभाग्य योग व प्रवर्द्धमान योगा मिल रहा है. इस एकादशी को ओडिशा में जलक्रीड़ा एकादशी और पंजाब में भद्रकाली एकादशी के नाम से जाना जाता है. पंडित कौशल कुमार मिश्र ने कहा कि रविवार को एकादशी मिलने से इस दिन यायीजययोग व सर्वार्थसिद्धि योग का नक्षत्र रात 12.37 बजे तक मिल रहा है. इस एकादशी पर भगवान त्रिविक्रम की पूजा की जाती है. इस व्रत को करने से पुण्य और धन में वृद्धि होती है. इसके अलावा भूत-प्रेत जैसी निकृष्ट योनियों से मुक्ति मिलती है. एकादशी के दिन व्रत की कथा सुनने और रात में जागरण करने का भी महत्व होता है. इस दिन राजधानी के विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










