सोमवती अमावस्या आज, नदियों में स्नान का है विशेष महत्व

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Apr 2024 12:25 AM

विज्ञापन

आज सोमवती अमावस्या है. सोमवार के कारण इसका विशेष महत्व है. सुहागिन महिलाएं पतियों की दीर्घायु के लिए व्रत करती हैं.

विज्ञापन

रांची. आज सोमवती अमावस्या है. सोमवार के कारण इसका विशेष महत्व है. सुहागिन महिलाएं पतियों की दीर्घायु के लिए व्रत करती हैं. मान्यता है कि मौन व्रत से हजार गोदान का फल मिलता है. पीपल वृक्ष की दूध, जल, पुष्प, अक्षत, चंदन से पूजा और वृक्ष में 108 बार धागा लपेट कर परिक्रमा करने का विधान है. पंडित कौशल कुमार मिश्र ने कहा कि सोमवती अमावस्या पर नदियों में स्नान का भी विशेष महत्व है. महाभारत में भीष्म ने युधिष्ठिर को इस दिन का महत्व समझाते हुए कहा था कि सोमवती अमावस्या पर पवित्र नदियों में स्नान करनेवाले मनुष्य को समृद्ध मिलेगी. स्वस्थ रहेगा. सभी दुखों से मुक्ति मिलेगी. यह भी मान्यता है कि पितरों की आत्माओं को शांति मिलती है. सोमवती अमावस्या पर हरमू रोड स्थित श्याम मंदिर में बाबा का महास्नान कराया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola