63 लाख मतदाताओं की प्रक्रिया का हवाला, झारखंड तंजीम ने SIR की समय-सीमा बढ़ाने की मांग की

Updated:
विज्ञापन

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार से मुलाकात कर झारखंड तंजीम ने एसआइआर की प्रक्रिया को सरल बनाने और समय-सीमा बढ़ाने की मांग की | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड तंजीम ने 63 लाख मतदाताओं की SIR प्रक्रिया को सरल बनाने और समय-सीमा बढ़ाने की मांग निर्वाचन पदाधिकारी से की है. वास्तविक मतदाताओं के नाम न कटने का आश्वासन मिला.

विज्ञापन

रांची. झारखंड तंजीम के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार से मुलाकात कर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) की प्रक्रिया को सरल बनाने और इसकी समय-सीमा बढ़ाने की मांग की. प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में मांग पत्र सौंपा.

विज्ञापन

मांग पत्र में कहा गया है कि एसआइआर के तहत मतदाताओं के चिह्नितकरण और दावा-आपत्ति आवेदनों की सुनवाई की प्रक्रिया जारी है. करीब 63 लाख मतदाताओं से जुड़ी प्रक्रिया होने के कारण 30 सितंबर तक इसका निष्पादन संभव नहीं है. ऐसे में समय-सीमा बढ़ाने की मांग की गयी.

वास्तविक मतदाता का नाम नहीं कटने का आश्वासन

मुलाकात के बाद झारखंड तंजीम के अध्यक्ष शमशेर आलम ने बताया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया है. उन्होंने समय-सीमा बढ़ाने और प्रक्रिया को सरल बनाने पर भी विचार करने की बात कही. श्री आलम के अनुसार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने भरोसा दिलाया कि किसी वास्तविक मतदाता का नाम नहीं काटा जायेगा.

शमशेर आलम ने पड़ोसी राज्य में एसआइआर के दौरान विदेशी नागरिक के नाम पर अल्पसंख्यकों को निशाना बनाये जाने के आरोपों का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि यदि झारखंड में विदेशी नागरिक के नाम पर अल्पसंख्यकों को परेशान किया गया, तो झारखंड तंजीम इसका विरोध करेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola