रांची में श्री सर्वेश्वरी समूह का 66वां स्थापना दिवस संपन्न, निकली भव्य वाहन प्रभात फेरी

Updated:
विज्ञापन

रांची में श्री सर्वेश्वरी समूह द्वारा निकाले गए प्रभात फेरी में शामिल लोग

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

श्री सर्वेश्वरी समूह, औघड़ भगवान राम आश्रम, रांची ने अपना 66वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया. इस अवसर पर प्रभात फेरी, सामाजिक गोष्ठी और सेवा कार्यों का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

रांची: श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा (औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ) रांची में सोमवार (21 सितंबर 2026) को संस्था का 66वां स्थापना दिवस अत्यंत हर्षोल्लास और आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया. 21 सितंबर 1961 को समूह के संस्थापक अध्यक्ष परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी ने जन-कल्याण और मानवता की सेवा के उद्देश्य से इसकी स्थापना की थी. वर्तमान में देश-विदेश में इसकी 150 से अधिक शाखाएं संचालित हो रही हैं.

विज्ञापन

भजनों की गूंज के साथ शहर में निकाली गई प्रभात फेरी

स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सुबह 5:30 बजे आश्रम परिसर से भव्य प्रभात फेरी (नगर भ्रमण) निकाली गई. सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों पर सवार होकर सर्वेश्वरी भजनों के साथ नगर भ्रमण किया. यह यात्रा अघोर पथ से शुरू होकर किशोरगंज चौक, न्यू मार्केट, पिस्का मोड़, ओटीसी ग्राउंड, काजू बागान रोड, इटकी रोड, हरमू रोड होते हुए सुबह 7:00 बजे वापस आश्रम पहुंची. इसके बाद आश्रम में ध्वज पूजन, गुरु पूजन और सदग्रंथ 'सफल योनि' का पाठ किया गया. वहीं, समूह के सदस्यों द्वारा शहीद चौक स्थित शहीद स्थल पर दीपदान भी किया गया.

ये भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट में 3 नए जजों की नियुक्ति, चीफ जस्टिस MS सोनक 23 सितंबर को दिलाएंगे शपथ

सामाजिक और आध्यात्मिक योगदान पर हुई गोष्ठी

आश्रम परिसर में संत जेवियर्स कॉलेज के सेवानिवृत्त अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. सुदामा चौबे की अध्यक्षता में पारिवारिक विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ. गोष्ठी में अभय सहाय, मन्मथ नाथ देवघरिया, सोमेश पांडेय, समुद्रश्री नाथ शाहदेव, नयन मंजरी देवी, दीक्षा कुमारी और सुदर्शन सिंह ने समूह के आध्यात्मिक व सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में यशवंत नाथ शाहदेव ने मंगलाचरण, शाम्भवी सौम्या ने भजन प्रस्तुत किया. मंच संचालन हेमंत नाथ शाहदेव और धन्यवाद ज्ञापन यदुनाथ शाहदेव ने किया.

धार्मिक स्थलों में झाड़ू वितरण और बच्चों के बीच बांटे फल

स्थापना दिवस पर अपराह्न में स्थानीय धार्मिक स्थलों में सफाई हेतु झाड़ू बांटे गए. इसके साथ ही 'क्षितिज मूक बधिर विद्यालय' के बच्चों के बीच फल और बिस्कुट का वितरण किया गया. शाम को सामूहिक प्रसाद वितरण के साथ स्थापना दिवस समारोह का समापन हुआ.

ये भी पढ़ें: राजगंज-कतरास फोरलेन का राहुल चौक फिर खून से लाल: ब्रेजा की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, आधा दर्जन लोग अस्पताल में भर्ती

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola