चाकू का भय दिखाकर राहगीर से मोबाइल-पैसे छीने, रांची पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा

Updated:
विज्ञापन

सदर थाना रांची

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची में चाकू का भय दिखाकर राहगीर से मोबाइल और पैसे छीनने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से छीने गए दो स्मार्ट मोबाइल भी बरामद हुए हैं.

विज्ञापन

रांची. सदर थाना क्षेत्र के हैदर अली रोड स्थित बजरंग बली मंदिर के पास राहगीर से चाकू का भय दिखाकर मोबाइल और पैसे छीनने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से छिनतई किये गये दो स्मार्ट मोबाइल भी बरामद किये गये हैं.

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, तीन सितंबर 2026 को चार अपराधकर्मियों ने राहगीर को चाकू का भय दिखाकर मोबाइल और पैसे की छिनतई की थी. मामले में सदर थाना कांड संख्या 436/2026, दिनांक 20 सितंबर 2026, धारा 304(2)/3(5) BNS के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी.

पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर और पुलिस उपाधीक्षक सदर के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामले का उद्भेदन किया. पुलिस ने साहिल सिंह (26), महाबीर मुंडा (31), राहुल कुमार सिंह (28) और टुटु महतो (36) को गिरफ्तार किया है.

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के पास से ओपो कंपनी का एक स्मार्ट मोबाइल और रेडमी कंपनी का एक स्मार्ट मोबाइल बरामद किया गया है.

न्यायिक हिरासत में भेजे जा रहे आरोपी

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. छापामारी टीम में सदर थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक कुलदीप कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक विकास कुमार सिंह, दीपक नारायण सिंह और विकास साद के अलावा सदर थाना रिजर्व बल शामिल था.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola