दहकते अंगारों पर चले शिवभक्त
Updated at : 13 Apr 2025 10:06 PM (IST)
विज्ञापन

मेसरा में शिव मंडा पूजा झूलन के साथ संपन्न हो गया.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, मेसरा.
मेसरा में शिव मंडा पूजा झूलन के साथ संपन्न हो गया. शुक्रवार की रात्रि शिवभक्तों ने दहकते अंगारों पर चलकर आस्था का परिचय दिया. साथ ही शिव-पार्वती की पुरोहितों ने पूजा करायी. रात्रि में ही जागरण में श्रद्धालु रात भर झूमते रहे. भोगताओं ने शनिवार को बनस झूला से आस्था के फूल बरसाये. फूल को अपने आंचल में लेने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी. इससे पूर्व मुख्य अतिथि कांके विधायक सुरेश बैठा, जिप सदस्य संजय कुमार महतो व प्रखंड प्रमुख सोमनाथ मुंडा ने कार्यक्रम का उदघाटन पूजा-अर्चना व फीता काटकर किया. मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष गंगा करमाली, मेसरा पूर्वी मुखिया कुशल मुंडा, मेसरा पश्चिमी मुखिया सुशीता देवी, प्रीतम सांड लोहरा, टीपू महतो, महेंद्र महतो, अरविंद साहू, प्रभात महतो, सोहराई महतो, गोविंद महतो, जनार्दन चौधरी, टिपू महतो, अजय महतो, कृष्णा लोहरा, जलेश्वर महतो, सुरेंद्र महतो, सूरज प्रकाश, श्याम लाल करमाली, महेश साहू , बबलू महतो आदि मौजूद थे.बनस झूला से भोगताओं ने बरसाये आस्था के फूलअपने आंचल फूल लेने को उमड़ी ग्रामीण महिलाएंडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




