Shibu Soren Health: शिबू सोरेन से मिले नितिन गडकरी, अरविंद केजरीवाल ने हेमंत सोरेन से भेंट कर गुरुजी का लिया हेल्थ अपडेट

Updated:
विज्ञापन

शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी लेने सर गंगाराम अस्पताल पहुंचे नितिन गडकरी और अरविंद केजरीवाल

Shibu Soren Health Update: नयी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में एडमिट झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन से आज केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरावाल ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से भेंटकर उनके पिता का हालचाल जाना. उन्होंने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. 19 जून 2025 से गुरुजी नयी दिल्ली में एडमिट हैं.

विज्ञापन

Shibu Soren Health Update: रांची-झामुमो (झारखंड मुक्ति मोर्चा) के संस्थापक संरक्षक, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन नयी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में एडमिट हैं. डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. उनकी तबीयत धीरे-धीरे सुधर रही है. झारखंड के मंत्री और विधायक समेत कई अन्य गणमान्य अब तक गुरुजी का हाल जानने अस्पताल पहुंच चुके हैं. इसी क्रम में आज मंगलवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सर गंगाराम अस्पताल पहुंचे. उन्होंने दिशोम गुरु से मुलाकात की और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी अस्पताल पहुंचकर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से उनके पिता शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली.

आपके शहर में

विज्ञापन

नितिन गडकरी ने शिबू सोरेन से की भेंट


केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी दी है कि वे आज सर गंगाराम अस्पताल पहुंचे. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन से भेंट कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. उन्होंने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्होंने शिबू सोरेन के स्वास्थ पर चर्चा की.

अरविंद केजरीवाल ने हेमंत सोरेन से गुरुजी का लिया हालचाल


दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा है कि उन्होंने आज दिल्ली स्थित सर गंगा राम अस्पताल जाकर झारखंड के मुख्यमंत्री और मित्र हेमंत सोरेन से मुलाकात की. उन्होंने उनके पिता एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का हालचाल जाना. ईश्वर से प्रार्थना की कि वे जल्द स्वस्थ होकर घर लौटें.

19 जून से नयी दिल्ली में इलाजरत हैं शिबू सोरेन


दिशोम गुरु शिबू सोरेन के रूटीन चेकअप के लिए उनकी विधायक बहू कल्पना सोरेन 19 जून 2025 को नयी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल पहुंचीं, लेकिन तबीयत नासाज होने पर उन्हें वहीं एडमिट कराया गया. इसके बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी वहां पहुंच गए. अपने पिता की सेवा में लगे हैं. दो दिनों के लिए वे हाल में रांची पहुंचे थे. पूर्वी क्षेत्रीय परिषद और कैबिनेट की बैठक के बाद वे नयी दिल्ली लौट गए हैं.

ये भी पढ़ें: 1 अगस्त से शुरू होगा झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र, 2 दिन अवकाश, इस तारीख को पेश होगा प्रथम अनुपूरक बजट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola