गीता के श्लोकों से गूंजा शारदा ग्लोबल स्कूल, विद्यार्थियों ने दिखायी प्रतिभा
शारदा ग्लोबल स्कूल में दो दिवसीय गीता-गायन प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया. इसमें कक्षा एक से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.
रांची. शारदा ग्लोबल स्कूल में दो दिवसीय विद्यालय स्तरीय गीता-गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें कक्षा एक से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और स्मरण शक्ति का प्रदर्शन किया.
उच्चारण, स्वर और लय के आधार पर हुआ मूल्यांकन
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों का मूल्यांकन उच्चारण की शुद्धता, स्वर, लय और प्रस्तुतीकरण के आधार पर किया गया. प्रतिभागियों ने गीता के श्लोकों का गायन कर अपनी प्रस्तुति दी.
भारतीय संस्कृति और संस्कार से जुड़ने का संदेश
विद्यालय के डायरेक्टर दीपक बंका ने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति और संस्कार विकसित करने में सहायक होते हैं. प्राचार्या जसमीत कौर ने भी विद्यार्थियों के प्रयास और प्रदर्शन की सराहना की.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए