कांग्रेस ने खोले पत्ते: झारखंड के तीन नगर निकायों के लिए प्रत्याशी घोषित, हाई-लेवल मीटिंग में लगी मुहर

Updated:
विज्ञापन

कांग्रेस का चुनाव चिन्ह, Pic Credit- Facebook

Seraikela Municipal Election: सरायकेला जिले के तीन नगर निकायों के चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने उम्मीदवारों और समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. आदित्यपुर से विक्रम किस्कू और कपाली से तस्लीमा मलिक को टिकट मिला है, वहीं सरायकेला में पार्टी ने निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन देने का बड़ा फैसला लिया है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

विज्ञापन

Seraikela Municipal Election, सरायकेला: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सरायकेला राजनीतिक मामले की समिति की बैठक आदित्यपुर आकाशवाणी चौक स्थित दुरियन बिल्डिंग में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राज बागची ने की. बैठक में जिले के तीन नगर निकायों में होने वाले चुनाव को लेकर प्राप्त आवेदनों पर विस्तार से चर्चा की गयी. उम्मीदवारों की मजबूती और कमजोरी दोनों पक्षों को ध्यान में रखकर सर्वसम्मति से पार्टी समर्थित उम्मीदवार की घोषणा कर दी गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

ये हैं कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी

बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार, कपाली नगर परिषद के लिए तस्लीमा मलिक और आदित्यपुर नगर निगम के लिए विक्रम किस्कू को कांग्रेस पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया. वहीं, सरायकेला नगर पंचायत के लिए निर्दलीय उम्मीदवार प्रताप आदित्य सिंह देव को पार्टी ने समर्थन देने का फैसला लिया.

Also Read: बजट 2026 पर भिड़े सत्तापक्ष और विपक्ष, JMM बोला- ‘आजाद भारत का सबसे खराब बजट’, BJP ने किया पटलवार

पार्टी समर्थित प्रत्याशियों को जिताने के लिए काम करेंगे सभी कार्यकर्ता

बैठक में यह भी तय किया गया कि सभी प्रत्याशियों को जिताने के लिए पार्टी के नेता और कार्यकर्ता तन-मन-धन से एकजुट होकर काम करेंगे. साथ ही, पार्टी के समर्पित वार्ड पार्षद उम्मीदवारों को भी कांग्रेस का पूरा समर्थन दिया जाएगा. बैठक में सह-पर्यवेक्षक एल बी सिंह, प्रदेश सचिव छोटेराय किस्कू, देबू चटर्जी, सुरेश धारी, अंबुज पांडे, वरिष्ठ कांग्रेसी उपेंद्र शर्मा, गोपाल प्रसाद, महिला कांग्रेस अध्यक्ष संगीता प्रधान, इंटक जिला अध्यक्ष केपी तिवारी, कोल्हान इंटक प्रभारी राणा सिंह, आदित्यपुर नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, कपाली अध्यक्ष शानूर रहमान, वरिष्ठ कांग्रेसी समरेंद्र तिवारी सहित समिति के सदस्य सूरज महतो, अजमल बलखी, रिजवान खान और अन्य उपस्थित थे.

Also Read: JMM का Jharkhand Divas दुमका में 2 फरवरी को, CM हेमंत सहित कई बड़े नेता होंगे शामिल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola