ePaper

सीनियर डिवीजन फुटबॉल: मोरहाबादी एक्सप्रेस, जय जवान, बांधगाड़ी व कव्वाली जीते

Updated at : 23 May 2024 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
सीनियर डिवीजन फुटबॉल: मोरहाबादी एक्सप्रेस, जय जवान, बांधगाड़ी व कव्वाली जीते

सीनियर डिवीजन फुटबॉल: मोरहाबादी एक्सप्रेस, जय जवान, बांधगाड़ी व कव्वाली जीते

विज्ञापन

रांची. छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) की ओर से आयोजित सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में गुरुवार को मोरहाबादी एक्सप्रेस, जय जवान, बांधगाड़ी एफसी व नाइन बुलेट कव्वाली की टीम ने जीत दर्ज की. प्रैक्टिस ग्राउंड में मोरहाबादी एफसी ने स्वर्णरेखा को 3-1 से हराया. मोरहाबादी की ओर से 22वें मिनट में अक्षित, 38वें मिनट में ओलिव होरो व 50वें मिनट में विवेक मुंडा ने गोल किया. स्वर्णरेखा की ओर से 12वें व 32वें मिनट में शिवेश्वर ने गोल किया. दूसरे मुकाबले में जय जवान ने हटिया बॉयज को 1-0 से हराया. 13वें मिनट में प्रदीप खलखो ने गोल किया. स्टेडियम ग्राउंड में खेले गये पहले मैच में बांधगाड़ी एफसी ने आरएफए को 2-0 से हराया. नौंवे मिनट में अंकित व 74वें मिनट में विपिन ने गोल किया. दूसरे मैच में कव्वाली ने विजय क्लब बड़ा घाघरा को 1-0 से हराया. 10वें मिनट में प्रेम तिर्की ने गोल किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola