‘Teachers Court’ से ‘Royal India’ तक, सरला बिरला स्कूल में Teacher's Day रहा यादगार
रांची के सरला बिरला पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए शिक्षकों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।
रांची. सरला बिरला पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, नृत्य, हास्य प्रस्तुति और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की. कार्यक्रम में ‘टीचर्स कोर्ट’ और ‘स्कूल डेज’ विशेष आकर्षण रहे.
आपके शहर में
इस दौरान शिक्षकों ने ‘रॉयल इंडिया’ थीम पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को यादगार बनाया. विद्यार्थियों और शिक्षकों की प्रस्तुतियों ने समारोह में उत्साह और उमंग का माहौल बना दिया.
विद्यालय की प्राचार्या मनीषा शर्मा ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा देने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उनके जीवन-मूल्यों, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना को विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षकों के मार्गदर्शन और मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए