ePaper

Sarkari Naukri: झारखंड के प्राथमिक स्कूलों में जनजातीय व क्षेत्रीय भाषा के 12000 शिक्षकों की होगी नियुक्ति

Updated at : 15 Jul 2024 10:04 AM (IST)
विज्ञापन
bihar teacher news

bihar teacher news

Sarkari Naukri: झारखंड के प्राथमिक स्कूलों में जनजातीय व क्षेत्रीय भाषा के 12000 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी. शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Sarkari Naukri|रांची, सुनील कुमार झा : झारखंड के युवाओं के लिए अच्छी खबर है. खासकर उन युवाओं के लिए, जिन्होंने जनजातीय व क्षेत्रीय भाषा की पढ़ाई की है. ऐसे युवाओं को जल्द ही सरकारी नौकरी मिलेगी.

झारखंड के प्राथमिक विद्यालयों में होगी शिक्षकों की नियुक्ति

जी हां, झारखंड के प्राथमिक विद्यालयों में जनजातीय व क्षेत्रीय भाषा में घंटी आधारित शिक्षकों की नियुक्ति होगी. इसके लिए जिलों से सर्वे कर रिपोर्ट मांगी गयी थी. जिला स्तर पर विद्यालय में शिक्षकों की आवश्यकता को लेकर सर्वे रिपोर्ट स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को भेज दी गयी है. जिलों द्वारा भेजी गयी रिपोर्ट के आधार पर जनजातीय व क्षेत्रीय भाषा में 12 हजार शिक्षकों की नियुक्ति होगी.

  • सभी जिलों ने शिक्षा विभाग को भेजी शिक्षकों की आवश्यकता की सर्वे रिपोर्ट
  • 9 जनजातीय व 6 क्षेत्रीय भाषा में होगी नियुक्ति, कैबिनेट में भेजा जायेगा प्रस्ताव
  • इस माह शुरू होगी नियुक्ति प्रक्रिया, इंटर में संबंधित विषय में पास होना अनिवार्य

साक्षरता विभाग ने शुरू की नियुक्ति की तैयारी

रिपोर्ट मिलने के बाद अब झारखंड स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने नियुक्ति को लेकर तैयारी शुरू कर दी है. शिक्षकों के मानदेय भुगतान की राशि व अन्य आवश्यक प्रक्रिया को लेकर प्रस्ताव कैबिनेट में भेजा जायेगा. शिक्षकों की नियुक्ति प्राथमिक विद्यालय में उन भाषाओं में की जायेगी, जहां कक्षा एक से पांच में प्रति कक्षा न्यूनतम 10 विद्यार्थी उक्त भाषा को बोलने वाले है.

एक स्कूल में एक से अधिक भाषा के शिक्षकों की भी होगी नियुक्ति

किसी विद्यालय में अगर प्रति कक्षा एक से अधिक भाषा बोलने वाले 10 या उससे अधिक विद्यार्थी नामांकित हैं, तो एक से अधिक भाषा में शिक्षक की नियुक्त की जायेगी. जुलाई में शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होगी. शिक्षकों की नियुक्ति के लिए जिला स्तर पर उपायुक्त की अध्यक्षता में कमेटी गठित होगी. शिक्षक नियुक्ति के लिए मेरिट लिस्ट तैयार करने का मानक तैयार कर लिया गया है.

इस आधार पर तैयार होगी मेरिट लिस्ट

मैट्रिक, इंटर, इंटर में जनजातीय व क्षेत्रीय भाषा का प्राप्तांक, स्नातक, स्नातकोत्तर व प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण के प्राप्तांक के आधार पर अंक दिया जायेगा. मैट्रिक, स्नातक के लिए 20-20 अंक निर्धारित किये गये हैं. इंटर के लिए 30 अंक व इंटर में जनजातीय, क्षेत्रीय भाषा, स्नातकोत्तर व प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण परीक्षा के अंक के लिए 10-10 अंक निर्धारित किया गया है.

इन भाषाओं में होगी नियुक्ति

राज्य के 15 जनजातीय व क्षेत्रीय भाषा में शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी. विद्यालयों में संथाली, हो, खड़िया, कुड़ुख, मुंडारी, माल्तो, बिरहोरी, भूमिज, असुर, बांगला, उड़िया, पंचपरगनिया, खोरठा, कुरमाली व नागपुरी भाषा में शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी.

इंटर में 45 फीसदी अंक अनिवार्य

आवेदन जमा करने के लिए अभ्यर्थी का इंटर 45 फीसदी अंक होना अनिवार्य है. इसके अलावा अभ्यर्थी जिस विषय में नियुक्ति के लिए आवेदन जमा करेंगे, उस विषय में इंटर में पास होना अनिवार्य है. अभ्यर्थियों के लिए उम्र सीमा 21 से 45 वर्ष निर्धारित की गयी है.

Also Read

हेमंत सोरेन ने 1500 पीजीटी शिक्षकों को दिया नियुक्ति पत्र, कहा- स्कूल ऑफ एक्सलेंस बनाया, दे रहे हैं एक्सलेंट टीचर

झारखंड के 1300 प्लस टू शिक्षकों को इसी माह दिया जाएगा नियुक्ति पत्र, साल 2022 से चल रही थी प्रक्रिया

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola