ePaper

झारखंड SSC में निकली वैकेंसी, 15 जनवरी से कर सकते हैं अप्लाई, जानें परीक्षा से संबंधित सभी जरूरी बातें

Updated at : 24 Dec 2021 10:52 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड SSC में निकली वैकेंसी, 15 जनवरी से कर सकते हैं अप्लाई, जानें परीक्षा से संबंधित सभी जरूरी बातें

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2021 के तहत स्नातक स्तरीय 956 पदों पर बहाली की प्रक्रिया शुरू की है. जहां पर कई पदों के लिए आवेदन मांगे हैं. आप इसके लिए 15 जनवरी से आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन

रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की अोर से झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2021 के तहत स्नातक स्तरीय 956 पदों पर बहाली की प्रक्रिया शुरू की गयी है. इसमें सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के 384 पद, कनीय सचिवालय सहायक के 322 पद, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के 245 पद आैर प्लानिंग असिस्टेंट के पांच पदों पर नियुक्ति के लिए योग्य अभ्यर्थियों से अॉनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है.

अॉनलाइन आवेदन 15 जनवरी से जमा होगा. आवेदन करने की प्रक्रिया 14 फरवरी 2021 की मध्य रात्रि तक जारी रहेगी. 16 फरवरी की मध्य रात्रि तक परीक्षा शुल्क भुगतान तथा फोटो व हस्ताक्षर अपलोड कर आवेदन का प्रिंट आउट लेने के लिए 18 फरवरी की मध्य रात्रि तक लिंक उपलब्ध रहेगा.

नहीं देना होगा परीक्षा शुल्क :

झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2019 के लिए आवेदन दे चुके अभ्यर्थियों को पुन: अॉनलाइन आवेदन देना होगा. लेकिन इसके लिए उन्हें परीक्षा शुल्क नहीं देना होगा. उन्हें नये आवेदन पत्र में पूर्व समर्पित आवेदन पत्र की निबंधन संख्या व जन्मतिथि दर्ज करना आवश्यक होगा. ऐसा नहीं करने पर परीक्षा शुल्क में छूट नहीं मिलेगी.

सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए झारखंड से मैट्रिक व इंटर पास होना अनिवार्य

विज्ञापन में कहा गया है कि आयोग में आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि तक स्नातक अथवा समकक्ष उत्तीर्ण होना आवश्यक होगा. उक्त अनिवार्य योग्यता के अतिरिक्त सामान्य वर्गद के अभ्यर्थियों के लिए झारखंड के मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं व 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा.

एक चरण में होगी परीक्षा :

आयोग के अनुसार, परीक्षा एक चरण (मुख्य परीक्षा) में ली जायेगी. परीक्षा अोएमआर शीट पर होगी. सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ व बहुविकल्पीय उत्तर युक्त होंगे. प्रत्येक सही उत्तर के लिए तीन अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक कटेगा. तीन पत्र होंगे. प्रत्येक पत्र के लिए दो घंटे का समय मिलेगा. पहला पत्र भाषा ज्ञान, दूसरा पत्र जनजातीय व क्षेत्रीय भाषा तथा तीसरा पत्र सामान्य ज्ञान का रहेगा.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola