जशपुरिया बीएड कॉलेज में धूमधाम से मना सरहुल उत्सव

Updated:
विज्ञापन

सरहुल समारोह में जुटे सैकड़ों लोग

विज्ञापन

अनगड़ा. जशपुरिया बीएड कॉलेज परिसर में बुधवार को प्रकृति पर्व सरहुल उत्सव धूमधाम से मनाया गया. प्रशिक्षुओं ने पारंपरिक परिधानों में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उत्सव का शुभारंभ किया. संस्थान के अध्यक्ष जैलेंद्र कुमार ने कहा कि सरहुल में प्रकृति की पूजा होती है. निदेशक शालिनी प्रिया ने कहा कि सरहुल वसंत ऋतु में मनाया जानेवाला प्रमुख प्रकृति पर्व है. मौके पर प्राचार्य डॉ अनिल कुमार मिश्रा, सजीव कुमार, सरिता सिंह, रीमा उपासना, कश्यप, विभा कुमारी, डॉ कुमारी प्रियंका शर्मा, उषा मिंज, शशि प्रभा, रंचन कुमारी, हर्ष राज, वनमाली महतो सहित अन्य उपस्थित थे. संचालन आलोक राज व सुमन केरकेट्टा ने किया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola