रांची में दशलक्षण महापर्व का छठा दिन रहा भक्तिमय, उत्तम संयम धर्म के साथ धार्मिक प्रश्न मंच भी हुआ

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची में दशलक्षण महापर्व के छठे दिन श्रद्धालुओं ने उत्तम संयम धर्म की आराधना की. जैन समाज ने सामूहिक पूजन, अर्घ समर्पण और महाआरती कर विशेष भक्ति का अनुभव किया. जानिए पूरे दिन के कार्यक्रमों का विवरण.

विज्ञापन

रांची. दशलक्षण महापर्व के छठे दिन सोमवार को आचार्य ज्ञेयसागर और मुनि श्री नियोग सागर महाराज के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने उत्तम संयम धर्म की आराधना की. इस अवसर पर जैन समाज की ओर से सामूहिक पूजन, अर्घ समर्पण और महाआरती की गयी.

विज्ञापन

मुनि नियोग सागर ने कहा कि संयम आत्मा का स्वभाव है. इसके बिना सम्यक ज्ञान और सम्यक दर्शन की मंजिल प्राप्त नहीं की जा सकती. उन्होंने कहा कि संयम का अर्थ आत्म नियंत्रण और आत्म अनुशासन है.

दोनों मंदिरों में हुआ पूजन

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकालीन कलशाभिषेक से हुई. इसके बाद दोनों मंदिरों में पूजा-अर्चना की गयी. अपर बाजार जैन मंदिर के बड़े हॉल में सामूहिक पूजन के दौरान सुगंध दशमी व्रत का पूजन किया गया.

अपर बाजार मंदिर में अशोक कुमार, आकाश कुमार, अरिहंत सेठी परिवार, सरोज कुमार और अंकुर कुमार पापड़ीवाल परिवार की ओर से शांतिधारा की गयी. वहीं वासुपूज्य जिनालय में निर्मल कुमार, निलेश कुमार सोगानी परिवार, अशोक कुमार, अनील कुमार और सुनील कुमार अजमेरा परिवार की ओर से शांतिधारा की गयी.

सामूहिक पूजन के दौरान अभय कुमार, अजय कुमार, अमित कुमार छाबड़ा परिवार, तेजपाल निर्णय कुमार रॉवका परिवार, अरुण लुहाड़िया परिवार, राकेश कुमार और अंकुश कुमार काला परिवार की ओर से भी शांतिधारा की गयी.

धूप अर्पण कर की गयी आठों कर्मों के नाश की कामना

मीडिया प्रभारी राकेश काशलीवाल ने बताया कि दोपहर तीन से शाम छह बजे तक श्रद्धालुओं ने आठों कर्मों के नाश की भावना से 24 तीर्थंकरों के समक्ष अग्नि में धूप अर्पण किया.

महाआरती, डांडिया और धार्मिक प्रश्न मंच

शाम को जैन महिला जागृति के सदस्यों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें महाआरती, डांडिया और धार्मिक प्रश्न मंच प्रतियोगिता हुई. श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया.

दशलक्षण महापर्व के सातवें दिन मंगलवार को उत्तम तप धर्म की पूजा की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola