तिरुपति बालाजी मंदिर में पद्मा एकादशी की तैयारी, भगवान विष्णु के करवट परिवर्तन के बाद खुलेगा पट

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची के श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर (तिरुपति बालाजी) मंदिर में मंगलवार को पद्मा एकादशी व्रत और श्री विष्णुपरिवर्तनोत्सव मनाया जाएगा. विशेष पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के पट खोले जाएंगे.

विज्ञापन

रांची. श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर (तिरुपति बालाजी) मंदिर में मंगलवार को भादो शुक्लपक्ष की पद्मा एकादशी व्रत और श्री विष्णुपरिवर्तनोत्सव मनाया जायेगा. इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान होंगे.

विज्ञापन

भगवान के विश्वरूप दर्शन के बाद विभिन्न उपचार-प्रत्युपचार के साथ दैनिक पूजन, नित्याराधन किया जायेगा. चातुर्मास्य के दौरान शयन कर रहे भगवान के शयन विग्रह का विधि-विधान से करवट परिवर्तन कराया जायेगा. इसके बाद महाआरती होगी. महाभोग और महास्तुति के बाद श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के पट दर्शन-पूजा के लिए खोले जायेंगे.

सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक होगा दर्शन

मंदिर प्रबंधन के अनुसार श्रद्धालु मंगलवार को सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक मंदिर में दर्शन-पूजा कर सकेंगे. इसके बाद शाम 4 बजे से 7 बजे तक मंदिर के पट खुले रहेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola